वर्दी में दिखी इंसानियत, भूखी विक्षिप्त महिला की हालत देख TI को आया तरस, भाई बनकर खिलाया खाना

Last Updated:

ग्वालियर में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जहां वर्दी में इंसानियत दिखाई दी है, जब UP से भटककर आई मानसिक विक्षिप्त महिला को खाना खिलाने के लिए TI ने खुद उसकी प्लेट में खाना खाया और फिर उसे मनाकर आश्रम भिजवाया.

Zoom

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ भोजन करते TI

Gwalior News: ग्वालियर में एक थाना प्रभारी ने मानवीय मिसाल पेश की है. उन्होंने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से ना सिर्फ शालीनता से बात की, बल्कि उसकी भूख मिटाने के लिए उसके साथ बैठकर भोजन भी किया. अब TI के इस काम की सभी तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने दिखाया है कि मानवता दूसरों के लिए मिसाल भी बनती है.

राह चलते लोगों पर पत्थर फेंक रही थी महिला
सिरोल थाना क्षेत्र के TI गोविंद बगोली को सूचना मिली थी कि मॉडल टाउन के पास एक मानसिक विक्षिप्त महिला को बंधक बनाकर रखा गया है. सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि महिला मानसिक रूप से असंतुलित है और राह चलते लोगों पर पत्थर फेंक रही थी साथ ही मारपीट भी कर रही थी. पुलिस ने उसे शांत कराने की कोशिश की. लेकिन महिला खुद को कभी राधा तो कभी बांदा का निवासी बताने लगी. वह बार-बार सिर्फ एक ही शब्द बोल रही थी-भूख.

महिला के साथ TI ने किया भोजन
महिला को होटल पर लाकर भोजन मंगवाया गया. लेकिन उसने यह कहकर खाने से मना कर दिया कि खाने में जहर मिला है. काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो टाउन इंस्पेक्टर ने उससे कहा कि वह उसका भाई है. महिला ने शर्त रखी कि अगर वह उसका भाई है, तो उसके साथ थाली में बैठकर खाना खाए. इंसानियत के नाते टीआई ने उसकी शर्त मान ली और उसकी थाली में बैठकर खाना खाने लगे. इसके बाद महिला ने रोटी खानी शुरू की.

महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
टाउन इंस्पेक्टर जब महिला के साथ भोजन कर रहे थे, तो उसने उन्हें धमकाने की भी कोशिश की. लेकिन उन्होंने हालात को सही तरीके से संभाला और संयम, संवेदनशीलता से उसे पूरा खाना खिलाया गया. भोजन कराने के बाद महिला को सीजेएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. जहां से उसे इलाज के लिए भेज दिया गया है.

homemadhya-pradesh

वर्दी में दिखी इंसानियत, महिला की हालत देख TI को आया तरस, भाई बनकर खिलाया खाना

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *