Garlic benefits : दिल की दोस्त, शुगर की दुश्मन…सेहत के लिए रामबाण ये सफेद कलियां, हर रसोई का हिस्सा

Last Updated:

Garlic health benefits : ये सफेद कलियां लगभग हर रसोई में पाई जाती हैं, जो सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं. इसमें मौजूद एलिसिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व कई बीमारियों से बचाते हैं. इसके फायदों और सेवन के तरीकों के बारे में लोकल 18 ने रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव से बात की. डॉ. स्मिता के मुताबिक, इसका नियमित सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. बदलते मौसम में रामबाण है. सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण से राहत दिलाता है. इसके तत्व रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं. गैस, अपच और पेट की दूसरी समस्याओं के मुक्तिदाता हैं.

रायबरेली. लगभग हर रसोई में इस्तेमाल होने वाला लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, लहसुन के औषधीय गुणों को स्वीकार करते हैं. इसमें मौजूद एलिसिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. यही कारण है कि रोजमर्रा की डाइट में लहसुन को शामिल करने की सलाह दी जाती है. रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बताती हैं कि लहसुन का नियमित सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव में लहसुन कारगर माना जाता है. इसमें मौजूद तत्व शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं. लहसुन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है.

डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि लहसुन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मददगार माना जाता है. उच्च रक्तचाप से परेशान लोगों के लिए सीमित मात्रा में लहसुन का सेवन लाभकारी हो सकता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लहसुन उपयोगी माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायता करता है. लहसुन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. यह गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है.

कैसे करें सेवन

डॉ. स्मिता बताती हैं कि खाली पेट 1 से 2 कच्ची लहसुन की कलियां गुनगुने पानी के साथ लेना सबसे फायदेमंद है. अगर कच्चा लहसुन खाना मुश्किल हो, तो आप इसे सब्जी, दाल या सूप में डालकर भी सेवन कर सकते हैं. कुछ लोग लहसुन को शहद के साथ मिलाकर भी खाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छा है. हालांकि, लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. ज्यादा लहसुन खाने से पेट में जलन, गैस या बदहजमी की समस्या हो सकती है. किसी गंभीर बीमारी में इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homelifestyle

दिल की दोस्त, शुगर की दुश्मन! सेहत के लिए रामबाण ये कलियां, हर रसोई का हिस्सा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *