छतरपुर | रबी उपार्जन 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च तक होगा। किसान अपना पंजीयन निशुल्क, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों तथा सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं के पंजीयन केंद्रों पर करा सकते हैं। सशुल्क व्यवस्था के अंतर्गत एमपी ऑनलाइन, सीएससी, लोक सेवा केंद्र पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। .