छोटे घर में भी बनेगा मिनी किचन गार्डन, बस अपनाएं ये स्मार्ट गार्डनिंग टिप्स; बाजार से सब्जी लाने की झंझट होगी खत्म

Last Updated:

Gardening Tips To Grow Veggies At Home: अक्सर घरों में स्पेस काफी कम होता है लेकिन लोग चाहते हैं की खाने के लिए कुछ सब्जियां या फिर धनिया पत्ता या कुछ दो-चार चीज आसानी से उगा लिया जाए, तो अच्छा रहे. ऐसे में रांची के जाने माने गार्डन एक्सपर्ट प्रभात बताते हैं, आप अपने छोटे से घर में भी दिमाग लगाकर अच्छी खासी चीजें उगा सकते हैं और आपको बाजार से खरीदने की भी जरूरत भी नहीं पड़ेगी. बस कुछ छोटे-छोटे आइडिया और आपका काम बन जाएगा.

उन्होंने बताया कि अपने गार्डन में तीन-चार हिस्सों में बांट दें. एक सर्कल कर दें, एक रेक्टेंगल कर दें और एक स्क्वायर कर दें. इस तरीके से अलग-अलग कर दें. सबसे पहले उन तीनों में अच्छे से फर्टिलाइजर डालें. खासतौर पर केंचुआ और गोबर खाद और नीम का तेल इन सभी को पिला दें और साथ में आपको थोड़ा सा चूना भी मिलाना है. क्योंकि, यह मिट्टी के पीएच लेवल को बैलेंस करता है. इस तरीके से पहले तीनों क्षेत्र की मिट्टी को तैयार कर लें.

उन्होंने आगे बताया, अब जो आपने सर्किल किया है उसको दो भाग में बांट दें और पतली पतली क्यारी बना दें और उस क्यारी में एक तरफ ब्रोकली और एक तरफ फूलगोभी की खेती करें. क्योंकि, इन दोनों को एक ही तरह के खाद की जरूरत पड़ती है. और इन दोनों की क्यारी में पानी जमा नहीं होनी चाहिए. ऐसे में एक ही तरह की क्यारी में एक ही साथ दोनों की खेती हो जाएगी. आप आसानी से 60 से 70 ब्रोकली और फूलगोभी दोनों निकाल सकते हैं.

वहीं, जो अपने ट्रायंगल शेप बनाया है. ट्रायंगल को कम से कम चार भागों में बांट दें, एक भाग में जो सबसे छोटा भाग होगा उसमें लहसुन रोपे, उससे थोड़ा बड़े भाग में अदरक, थोड़े भाग में प्याज और सबसे बड़े वाले भाग में पालक रोपें. आपको जो अच्छा लगे उस पत्तेदार सब्जी को रोप दें. एक साथ ये चारों होते रहेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वही, जो आपने रैक्टेंगल शेप में एरिया बनाया है, उसको तीन भागों में बांट दें. एक भाग में आप आराम से मिर्ची की खेती कर सकते हैं. दूसरे भाग में नींबू के पौधे लगा सकते हैं और तीसरे भाग में अपनी मनपसंद सब्जी जैसे भिंडी, टमाटर या जो भी आपको पसंद है या बैंगन भी लगा सकते हैं. अब क्या है कि थोड़े-थोड़े समय में सारी सब्जियां निकलती रहेंगी.

छोटी-मोटी चीजें बाजार से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर से ही अदरक, लहसुन, प्याज मिर्च ये सारी चीजें आपको मिलती रहेंगी. पर ध्यान रखना है, पानी का जमाव न हो और कीटनाशक के तौर पर नीम का तेल या नीम का पानी समय पर डालते रहें और खरपतवार भी हटाते रहें. 45 दिन में यह फसल लगभग तैयार हो जाती है और 50 दिन में तो आपको फल आराम से देखने को मिल जाएंगे.

homelifestyle

छोटे घर में भी बनेगा मिनी किचन गार्डन, बस अपनाएं ये स्मार्ट गार्डनिंग टिप्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *