मुश्किलों से जूझकर सफल उद्यमी बने तनवीर, आज 3 फर्नीचर शोरूम के हैं मालिक

Last Updated:

Koderma Success Story : कोडरमा के तनवीर आलम ने झुमरी तिलैया में एक छोटी फर्नीचर दुकान से शुरुआत की. आज उनके पास 3 फर्नीचर शोरूम हो गए हैं. इसके साथ ही आज वह कई लोगों को रोजगार भी दिए हुए हैं.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा : कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और धैर्य के साथ सही दिशा में कदम बढ़ाए जाएं तो सफलता जरूर मिलती है. ऐसे ही कोडरमा में झुमरी तिलैया के सुभाष चौक और महाराणा प्रताप चौक के समीप स्थित फर्नीचर महल के संचालक तनवीर आलम की कहानी इसी कहावत को चरितार्थ करती है. कभी एक छोटी सी दुकान से फर्नीचर का काम शुरू करने वाले तनवीर आलम आज कोडरमा में दो और गिरिडीह जिले में एक शोरूम के मालिक हो गए हैं. आज उनके पास कुल तीन फर्नीचर के शोरूम हैं. उनकी यह सफलता की यात्रा आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. खासकर उनके लिए, जो बिना अनुभव और संयम के बड़े स्तर पर व्यवसाय शुरू करने का सपना देखते हैं.

बेहतर गुणवत्ता के साथ जीता ग्राहकों का भरोसा

तनवीर आलम ने लोकल 18 से बताया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने बेहद सीमित संसाधनों के साथ फर्नीचर के कारोबार में कदम रखा था. शुरुआत आसान नहीं थी. पूंजी की कमी, ग्राहकों का भरोसा जीतने की चुनौती और बाजार की प्रतिस्पर्धा थी. इन सभी से उन्हें जूझना पड़ा. कई बार हालात ऐसे बने कि काम छोड़ देने का मन हुआ, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और पीछे मुड़कर नहीं देखा.

उन्होंने बताया कि व्यवसाय में सबसे बड़ी पूंजी ग्राहक का भरोसा होता है. इसी सोच के साथ उन्होंने शुरू से ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने बताया कि उनके शोरूम में ग्राहकों को कस्टमाइज फर्नीचर तैयार करने की सुविधा दी जाती है. ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार फर्नीचर बनवा सकें. इसके अलावा ब्रांडेड फर्नीचर पर 10 से 15 साल तक की वारंटी भी दी जाती है, जो ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत करती है.

धैर्य की वजह से मिली सफलता

उन्होंने बताया कि आज के समय में कई युवा जल्दी अमीर बनने की चाह में धैर्य खो बैठते हैं और व्यवसाय की बारीकियों को समझे बिना बड़ा निवेश कर देते हैं, जिससे असफलता हाथ लगती है. जबकि जरूरी यह है कि पहले ग्राहकों को समझा जाए. बाजार की जरूरतों को पहचाना जाए और छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ा जाए. यही कारण है कि वह धीरे-धीरे एक छोटी दुकान से उठकर आज बड़े फर्नीचर शोरूम तक पहुंचे हैं.

उन्होंने हमेशा ग्राहकों की शिकायतों को गंभीरता से लिए. इसके साथ ही उनका सम्मान भी किया. किसी भी कमी या त्रुटि को नजरअंदाज करने के बजाय उसे सुधारने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि जब तक ग्राहक संतुष्ट नहीं होगा, तब तक व्यवसाय आगे नहीं बढ़ सकता है. इसी मूल मंत्र को अपनाते हुए उन्होंने कभी गुणवत्ता से समझौता नहीं किया.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homebusiness

मुश्किलों से जूझकर सफल उद्यमी बने तनवीर, आज 3 फर्नीचर शोरूम के हैं मालिक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *