5वें T20 से पहले तिरुवनंतपुरम के इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची टीम इंडिया

Indian Team, Sree Padmanabhaswamy Temple: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जनवरी (शनिवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी तिरुवनंतपुरम में स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर पहुंचे. मंदिर पहुंचने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल रहे. 

खिलाड़ियों के मंदिर पहुंचने का वीडियो सामने आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ियों ने दर्शन के लिए पारंपरिक पोशाक भी पहना. वीडियो में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, कप्तान सूर्यकुमार यादव, फिनिशर रिंकू सिंह, चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव, स्पिनर रवि बिश्नोई, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और फील्डिंग कोच टी दिलीप नजर आए. 

सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने गंवाया चौथा टी20 

बता दें कि मेन इन ब्लू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर, रायपुर और गुवाहटी में खेले गए शुरुआती 3 टी20 में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया था. इसके बाद विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था. 

टीम इंडिया जीत के साथ खत्म करना चाहेगी सीरीज

चौथा मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम आखिरी टी20 जीतकर सीरीज को 4-1 से खत्म करना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि सूर्या ब्रिगेड पांचवें मैच में कैसा प्रदर्शन करती है. यह भारत के लिए आगामी टी20 विश्व कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज है. ऐसे में टीम इंडिया आखिरी मैच में जीत हासिल कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप जरूर देना चाहेगी. 

वनडे सीरीज में मिली थी हार 

गौर करने वाली बात यह है कि टी20 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. 50 ओवर की सीरीज में कीवी टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. हालांकि टीम इंडिया ने पहला मैच जीतने के साथ सीरीज की शुरुआत की थी. फिर न्यूजीलैंड ने बाकी के दो वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी. 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *