घर के एक कमरे से 400000 का बिजनेस…दिल्ली की सुमन ने उगाई दुनिया की सबसे महंगी मशरूम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

X

93000 रुपये किलो! दिल्ली की सुमन उगा रही दुनिया का सबसे महंगी मशरूम

 

arw img

Success Story: देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन ना जाने कितने स्टार्टअप शुरू होते हैं. ऐसे ही एक स्टार्टअप शुरू करने वाली सुमन इन दिनों सुर्खियों में हैं. एक होम मेकर से लखपति बिजनेस वूमेन बनने वाली सुमन की कहानी बहुत ही रोचक है. आज वह सालाना 35 से 40 लाख रुपए तक का बिजनेस कर रही हैं. अपने घर के एक छोटे से कमरे मशरूम की बिजनेस करने वाली सुमन आज लखपति के नाम से मशहूर हो गई हैं. उन्होंने घर के कमरे से दुनिया का सबसे महंगा मशरूम उगाना शुरू किया. इस मशरूम का नाम कॉर्डिसेप्स मिलिटेरिस (कीड़ा जड़ी) है. . इस मशरूम की खेती कम लागत में होती है. इससे इसकी डिमांड अधिक होने के कारण सुमन का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. इस मशरूम की कीमत बाजार में 93000 रुपये किलो है. आज वह सालाना 35-40 लाख रुपये कमा रही हैं. इस मशरूम में एंटी एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत होता है. उन्होंने बताया कि इस मशरूम में औषधीय गुणों वाला कवक है, जो हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है. इसे एक कमरे या लेबोरेट्री में उचित वातावरण देकर तैयार किया जा सकता है. यह किडनी, डायबिटिज, श्वांस रोग और ऑटोइम्यून बीमारियों में कारगर साबित होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

93000 रुपये किलो! दिल्ली की सुमन उगा रही दुनिया का सबसे महंगी मशरूम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *