रोज सुबह उठकर क्‍यों करना चाहिए अधोमुख श्वानासन! ये है डाउनवार्ड फेसिंग डॉग पोज करने का सही तरीका

Downward Facing Dog Yoga Pose Benefits: अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत एनर्जी और पॉजिटिविटी से करना चाहते हैं, तो अधोमुख श्वानासन यानी डाउनवर्ड फेसिंग डॉग पोज आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं! यह योगासन देखने में जितना आसान लगता है, उतना ही असरदार भी है. रोज सुबह इसे करने से शरीर में जैसे नई जान आ जाती है, जकड़े हुए मसल्स खुलने लगते हैं और तनाव कुछ ही मिनटों में गायब होने लगता है. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स भी इस पोज को सुबह की योग रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा मानते हैं.

 क्‍या है अधोमुख श्वानासन (Downward-Facing Dog Pose)-
अधोमुख श्वानासन, जिसे डाउनवर्ड फेसिंग डॉग पोज भी कहा जाता है, एक बेहद प्रभावी योगासन है. इसमें शरीर को उल्टे “V” के आकार में रखा जाता है, जहां हाथ और पैर जमीन पर टिके होते हैं और कमर ऊपर की ओर उठी रहती है. यह योगासन रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करता है, बाजुओं और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर में रक्त संचार को बेहतर करता है. नियमित अभ्यास से तनाव कम होता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है.

अधोमुख श्वानासन करने का सही तरीका –

-योग मैट पर हाथों और घुटनों के बल आ जाएं.

-हथेलियाँ कंधों के नीचे और घुटने कूल्हों के नीचे रखें.

-उंगलियाँ फैलाकर हथेलियों से जमीन को मजबूती से दबाएं.

-गहरी सांस लेते हुए कूल्हों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं.

-शरीर को उल्टे “V” शेप में ले आएं.

-पैरों को सीधा रखने की कोशिश करें, जरूरत हो तो हल्का मोड़ सकते हैं.

-एड़ियों को धीरे-धीरे जमीन की ओर दबाने का प्रयास करें.

-गर्दन को रिलैक्स रखें और नजर नाभि या जांघों की तरफ रखें.

-सामान्य गति से सांस लेते रहें और 20–40 सेकंड तक पोज में रहें.

-धीरे-धीरे वापस शुरुआती अवस्था में लौट आएं.

अधोमुख श्वानासन करने के फायदे –

  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है.
  • कंधों, बाजुओं और पैरों की मांसपेशियों को ताकत देता है.
  • शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है.
  • तनाव, चिंता और थकान को कम करने में मदद करता है.
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है.
  • पैरों और कमर की अकड़न को कम करता है.
  • शरीर की स्टेमिना और बैलेंस को बेहतर बनाता है.
  • माइंड को शांत रखता है और फोकस बढ़ाता है.
  • सर्दी-खांसी में राहत देने में सहायक हो सकता है.
  • नियमित अभ्यास से शरीर में एनर्जी और फुर्ती बढ़ती है.

तो इसलिए सुबह खाली पेट इसे करना फायदेमंद रहता है. इसे करने से सुबह-सुबह शरीर हल्का, फुर्तीला और एक्टिव रहता है. नियमित अभ्यास से सेहत मजबूत रहती है और थकान दूर रहती है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *