इस औषधि पौधे का अदरक परिवार से है नाता, सूजन, बुखार और किडनी तक में लाभकारी, सजावट में भी आता है काम

X

इस औषधि पौधे का अदरक परिवार से है नाता, सूजन, बुखार और किडनी तक में लाभकारी

 

arw img

Health Tips: कई लोग घर की सुंदरता के लिए पौधे लगाते है. लेकिन अधिकांश पौधों में औषधीय गुण भी छिपे होते है. ऐसा ही लाभकारी पौधा है पगौड़ा फूल (Helenia speciosa) जो अदरक परिवार से संबंधित है. यह पौधा कम देखभाल में आसानी से पनप जाता है और घर को सजाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. पीलीभीत के वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. आदित्य पांडे के अनुसार पगौड़ा फूल सूजन, बुखार, त्वचा व गुर्दे से जुड़ी समस्याओं में राहत देने में उपयोगी है. इसकी सूखी जड़ों का चूर्ण पानी या शहद के साथ लिया जा सकता है, जबकि ताजी जड़ों को उबालकर काढ़ा बनाया जाता है. सूजन वाली जगह पर इसकी जड़ या पत्तियों का पेस्ट लगाने से भी लाभ मिलता है. हालांकि किसी भी औषधीय पौधे का उपयोग आयुर्वेदाचार्य की सलाह से ही करना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

इस औषधि पौधे का अदरक परिवार से है नाता, सूजन, बुखार और किडनी तक में लाभकारी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *