नीम की कड़वाहट में छिपा है सेहत का खजाना, कैसे करता है कमाल? जानें सही तरीका

Last Updated:

आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि नीम की पत्तियां, बीज और छाल हमारे लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी सेहत को मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. आइए जानते है इसके फायदे..

हमारे देश में लोग पुरातन काल से ही गंभीर से गंभीर रोगों के उपचार के लिए विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग करते रहे हैं. खेत-खलिहानों और जंगलों में पाई जाने वाली ये औषधियां हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होती हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही औषधीय पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी छाल से लेकर पत्तियां तक औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. लेकिन, इसका नाम सुनते ही लोगों के मन में कड़वाहट की अनुभूति होने लगती है. खासकर युवा पीढ़ी तो इसे बिल्कुल पसंद नहीं करती, जबकि बड़े बुजुर्ग इसकी दातुन का प्रयोग करने के साथ ही सुबह खाली पेट इसकी पत्तियों का सेवन खूब करते हैं.

LOCAL 18

नीम के पेड़ की छाल और पत्तियों का स्वाद जितना कड़वा होता है, उतना ही यह गुणकारी भी माना जाता है. यही कारण है कि भारतीय वेदों में नीम का नाम ‘सर्व रोग निवारणी’ रखा गया है, जिसका अर्थ है, सभी बीमारियों को रोकने वाला. इसके अलावा, नीम का पेड़ आसपास होने से वातावरण भी शुद्ध रहता है.

LOCAL 18

आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि इस पेड़ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पत्तियां, टहनियां, छाल और बीज भी कई बीमारियों को दूर करने में दवा का काम करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

रायबरेली जिले के सीएचसी शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित (एम.डी. आयुर्वेद, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद, जयपुर, राजस्थान) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि नीम की पत्तियां, बीज और छाल हमारे लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं.

LOCAL 18

नीम का स्वाद जितना कड़वा होता है, उतना ही यह गुणकारी भी होता है. यह एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. नीम में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा यह विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है. इसका उपयोग करने से हमारे शरीर का खून साफ रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है. आगे की जानकारी देते हुए वह बताती हैं कि इसका नियमित सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

LOCAL 18

नीम की पत्तियों का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र सही रहता है. साथ ही, इसकी छाल को जख्म पर लगाने से वह जल्दी से ठीक हो जाता है. खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है.

LOCAL 18

सुबह के समय खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में कारगर होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नीम की कड़वाहट में छिपा है सेहत का खजाना, कैसे करता है कमाल? जानें सही तरीका

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *