Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज फिर एक्शन मोड में दिखाई देंगे. मंत्रियों और उनके विभागों की परफॉर्मेंस का हाई-लेवल रिव्यू लगातार जारी है और आज भी कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है. सीएम सुबह 11 बजे मंत्रालय में विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे, जहां हर विभाग से पिछले दो साल की उपलब्धियां, कमियां और आने वाली चुनौतियों का पूरा रिपोर्ट कार्ड पेश करने को कहा गया है. दरअसल, सरकार 2026 के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत करना चाहती है. प्रशासनिक कसावट, पारदर्शिता और कामकाज को रफ्तार देने के लिए सीएम सभी विभागों का गहन मूल्यांकन कर रहे हैं. मंत्रियों और अफसरों को साफ संदेश दिया गया है किसी भी तरह की लापरवाही मंजूर नहीं, और काम जमीन पर दिखना चाहिए. पिछले कुछ दिनों से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. कई विभागों की समीक्षा में सीएम ने सीधे सवाल पूछे और निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कामों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब आज की बैठक भी खास इसलिए है, क्योंकि इसमें उन विभागों का रिपोर्ट कार्ड खुल सकता है, जिन पर काम की धीमी रफ्तार को लेकर पहले से सवाल उठते रहे हैं.
December 3, 202507:37 IST
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी आज
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी आज है. राज्य सरकार ने इस अवसर पर छुट्टी की घोषणा की है, जिसके चलते सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. सुबह 10.30 बजे बरकतुल्लाह भवन में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन होगा, जिसमें गैस राहत मंत्री कुंवर विजय शाह मौजूद रहेंगे. इस सभा में भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगत पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और विभिन्न धर्मगुरु धर्मग्रंथों का पाठ करेंगे.
December 3, 202507:36 IST
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का तीसरा दिन आज
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का तीसरा दिन आज है. प्रदेश में आज भी गीता महोत्सव के आयोजन होंगे. उज्जैन में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. उज्जैन के दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से विश्ववन्दनीय नाट्य का मंचन होगा. प्रदेश के सभी संभाग, जिला, विकासखण्ड मुख्यालय पर सस्वर गीता पाठ का आयोजन होगा. भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा.
December 3, 202507:31 IST
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

.