Last Updated:
Shakarkand Gulab Jamun Recipe: शकरकंद सिर्फ हलवा या सब्जी तक सीमित नहीं है, इससे स्वादिष्ट और हेल्दी गुलाब जामुन भी तैयार किए जाते हैं. यह अनोखी मिठाई सर्दियों में खासतौर पर लोकप्रिय है, क्योंकि शकरकंद पोषक तत्वों और ऊर्जा से भरपूर होता है. बिना ज्यादा मेहनत के नरम, सुगंधित और हेल्दी गुलाब जामुन घर पर ही आसानी से बनाए जा सकते हैं.
गुलाब जामुन का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. आमतौर पर हम मेदा से बने गुलाब जामुन ही खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी शकरकंदी से बने गुलाब जामुन का स्वाद खाए है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं. एक ऐसी रेसिपी, जो न सिर्फ टेस्टी है बल्कि सेहत के लिए भी फायदे से भरी है. शकरकंदी का नैचुरल मिठास, मुलायम टेक्सचर और पौष्टिकता इस मिठाई को और खास बना देती है.

शकरकंदी में फाइबर, आयरन और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है. जब इसे मिल्क पाउडर और घी के साथ मिलाया जाता है, तो इसका स्वाद बढ़कर दोगुना हो जाता है. ऊपर से चाशनी में डूबे गुलाब जामुन और अंदर भरी मावा-मलाई की स्टफिंग यह मिठाई त्योहारों, पार्टियों या किसी भी खास मौके के लिए परफेक्ट है.

ग्रहणी शांता देवी ने बताया कि शकरकंद के गुलाब जामुन बनाने की सबसे आसान विधि साझा की है. सबसे पहले शकरकंदी को थोड़ा-सा पानी डालकर उबाल लेना है. यह पूरी तरह से नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. ठंडी हुई शकरकंदी को मैश करें और इसमें मिल्क पाउडर व थोड़ा-सा घी मिलाकर अच्छे से आटे की तरह गूंध लें. यह आटा जितना स्मूद होगा, गुलाब जामुन उतने ही मुलायम बनेंगे. अब इस आटे से छोटे-छोटे बॉल बनाएं. चाहें तो इन्हें हल्का सा बेलन के आकार में भी बना सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और धीमी आँच पर गुलाब जामुन को गोल्डन-ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. धीमी आंच ही उन्हें अंदर से पूरी तरह पकाती है और बाहर से कुरकुरापन देती है. एक अलग कढ़ाई में पानी और शक्कर डालकर हल्की चाशनी तैयार करें. जब चाशनी तैयार हो जाए तो तले हुए गुलाब जामुन इसमें डाल दें और 2 से 3 घंटे तक भिगोकर छोड़ दें, ताकि वे पूरी तरह रसदार हो जाएं.

जब गुलाब जामुन चाशनी पी जाएँ, उन्हें हल्का-सा काटें और बीच में थोड़ा-सा जगह बनाएं. अब इसमें मावा, मलाई और पिस्ता भर दें. यह स्टफिंग गुलाब जामुन के स्वाद को बिल्कुल नई ऊँचाई पर ले जाती है. शकरकंदी से बने ये गुलाब जामुन स्वाद में इतने लाजवाब होते हैं कि एक बार खाने के बाद बार-बार इन्हें बनाने का मन करेगा. यह घर के मेहमानों के लिए परफेक्ट सरप्राइज है, और शकरकंदी की वजह से यह हेल्दी भी है.
.