Last Updated:
Singer Zubeen Garg Death Reason: या आली रहम आली फेम सिंगर जुबिन गर्ग का स्कूबा डाइविंग के समय निधन हो गया. आखिर स्कूबा डाइविंग होता क्या है. स्कूबा डाइविंग के कारण क्यों लोगों की मौत हो जाती है. आइए एक्सपर्ट से इसके कारणों की बायलॉजिकल पड़ताल करते हैं.
सिंगर जुबिन गर्ग का निधन स्कूबा डाइविंग क्या है
स्कूबा डाइविंग में लोग पानी के अंदर डूबकर पानी की चीजों को देखते हैं. इसके लिए वे शरीर में कई यंत्र लगाकर जाते हैं. वे ऑक्सीजन लेकर जाते हैं. एक तरह से यह जल क्रीड़ा है. जो ऑक्सीजन वे ले जाते हैं उस उपकरण को स्कूबा कहा जाता है. SCUBA का मतलब होता है Self Contained Underwater Breathing Apparatus. यह उपकरण एक टैंक में संचित हवा को नियमित रूप से सांस के लिए उपलब्ध कराता है, जिससे गोताखोर सतह से पूरी तरह स्वतंत्र होकर पानी के अंदर सांस ले पाता है.
कैसे पानी के अंदर जाता है
पानी के अंदर जाने के लिए गोताखोर स्पेशल सूट पहनता है. इसमें डाइविंग मास्क, फिन्स (पैर के लिए पंख) और वाटरप्रूफ सूट होते हैं. वे अपने पीठ पर एयर टैंक बांधते हैं जो उनके मुंह तक एक पाइप से जुड़ा होता है ताकि वे आसानी से सांस ले सकें. गोताखोर गोता लगाने से पहले यह तय करते हैं कि उसे कहां जाना है
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the…और पढ़ें
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the… और पढ़ें