1978 में बनी सत्यम शिवम सुंदरम मूवी, जो राज कपूर के निर्देशन में बनी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. जीनत ने इस फिल्म में गांव की एक साधारण लड़की रूपा का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनका लुक उस दौर के हिसाब से काफी बोल्ड और चर्चित रहा. सफेद झीने कपड़े में जीनत अमान का देसी अंदाज दर्शकों को हैरान कर गया था. फिल्म में वे नंगे पांव और सादगी भरे रूप में दिखाई दीं, लेकिन उनके कपड़ों की पारदर्शिता ने उस समय काफी विवाद भी खड़ा किया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.