पिता का बर्थडे मनाने पहुंचे युवराज सिंह ने हाथ से खिलाया केक, इमोशनल वीडियो वायरल

Yuvraj Singh Celebrate His Father Yograj Singh 68th Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हाल ही में 68 साल के हो गए हैं. उनका 68वां जन्मदिन बीते 25 मार्च को था, जबकि युवराज सिंह ने अपने पिता के इस खास दिन को और भी खास बना दिया. युवराज अपने पिता के इस स्पेशल डे पर उनके साथ मौजूद रहें. वे अपने पिता से मिलते ही पहले गले मिले, फिर उन्होंने साथ में केक काटा और अपने हाथों से खिलाया. अब सोशल मीडिया पर युवराज सिंह की अपने पिता से मिलने की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.

योगराज सिंह का 68वां जन्मदिन माना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें युवराज सिंह अपने पिता योगराज सिंह का जन्मदिन मनाने पहुंचे हैं. इस वीडियो में वे सबसे पहले अपने पिता से गले मिलते नजर आ रहे हैं. इसके बाद जब योगराज सिंह केक कट करते हैं तो युवराज सिंह वहां भी मौजूद होते हैं और वे अपने हाथ से पिता को केक भी खिलाते हैं.

युवराज सिंह का ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

युवराज सिंह ने भारत के लिए 2000 से लेकर 2017 तक खेला है. इस दौरान युवराज 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भारत के लिए खेलने मैदान पर उतरें हैं. टेस्ट में उन्होंने तीन शतक और 11 अर्धशतक के दम पर कुल 1,900 रन बनाए. इसके अलावा नौ विकेट भी चटकाए हैं. वनडे में युवराज ने 14 शतक और 52 अर्धशतक की बदौलत कुल 8,701 रन जड़े और 111 विकेट भी अपने नाम किए हैं. टी20 इंटरनेशनल में युवराज ने 136.4 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1,177 रन ठोके हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं. उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 28 विकेट भी दर्ज हैं.

योगराज सिंह ने भी भारत के लिए खेला है इंटरनेशनल क्रिकेट

योगराज सिंह भी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट चुके हैं. उन्होंने 1980 से 1981 तक टीम इंडिया के लिए 6 वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच खेला है. योगराज सिंह के नाम वनडे में चार तो टेस्ट में एक विकेट है.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *