Last Updated:
YouTube की सेवाएं अमेरिका और भारत समेत कई देशों में ठप रहीं. Downdetector के अनुसार लाखों यूजर्स ने ऐप, वेबसाइट और लाइव स्ट्रीमिंग में दिक्कत की शिकायत की. जानें क्या है पूरा मामला और कब तक बहाल होंगी सेवाएं.
ठप हुआ YouTube.
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं मंगलवार रात अचानक बाधित हो गईं, जिससे खासकर अमेरिका में लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, अमेरिका में करीब 2,83,490 लोगों ने रिपोर्ट किया कि वह YouTube एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.
Downdetector की पोस्ट के मुताबिक, ‘User reports indicate problems with YouTube TV since 8:13 PM EST.’ यानी अमेरिकी समयानुसार रात 8:13 बजे के बाद से समस्याएं शुरू हुईं. यह आउटेज केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों से भी शिकायतें सामने आईं.
भारत में भी हजारों यूजर्स प्रभावित
भारत में भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने YouTube डाउन होने की शिकायत की. सुबह 6:42 बजे IST तक Downdetector पर 18,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं. आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 56% यूजर्स को ऐप में समस्या आई, 21% को वेबसाइट एक्सेस में दिक्कत हुई, जबकि 12% यूजर्स लॉग-इन नहीं कर पाए.
वहीं भारत में 71% यूजर्स को YouTube ऐप पर परेशानी हुई, जबकि 18% लोगों ने लाइव स्ट्रीमिंग में समस्या बताई. कई यूजर्स को ऐप खोलते समय ‘Something went wrong’ का एरर मैसेज दिखाई दिया.
कंपनी की ओर से अभी तक बयान नहीं
YouTube की ओर से फिलहाल इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. आउटेज का कारण क्या था, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर यूज़र्स ने मीम्स की बाढ़ ला दी है. कुछ लोग पूछ रहे थे कि ‘क्या YouTube अभी डाउन है?’, तो कई यूजर्स ने मजाकिया पोस्ट शेयर करते हुए प्लेटफॉर्म के जल्द बहाल होने की उम्मीद जताई. फिलहाल यूजर्स YouTube के पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
.