यूट्यूब ने किसान को बनाया स्मार्ट, अमरूद की खेती से कर रहा छप्परफाड़ कमाई

पूर्णिया : आज के समय में सोशल मीडिया किसी को राजा तो किसी रंक बना देता है. दरअसल हम आपको ऐसा इसलिए बता रहे हैं. क्योंकि पूर्णिया जिले का एक किसान यूट्यूब पर वीडियो देखकर 15 सालों से लगातार अमरूद की खेती से बंपर मुनाफा कमा रहा है. किसान ने बताया कि इस फसल में लागत कम और मुनाफा ज्यादा है. आइये किसान से जानते हैं इसकी खेती कैसे करें, जिससे बंपर मुनाफा होगा.

3 एकड़ में की है इस वैरायटी के अमरूद की खेती

पूर्णिया जिले के बॉर्डर के समीप रहने वाले किसान मनमोहन कुमार ने वीएनआर छत्तीसगढ़ रायपुर का खास किस्मों का अमरुद मंगाया. आज वह 3 एकड़ में इस किस्म के अमरूद की खेती कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह अमरुद पूरा फल आने से पहले नींबू के आकार का होता है. पहले इस अमरुद को पूरी तरह से प्लास्टिक के कवर से ढक दिया जाता है.

इस अमरूद में बाहर से किसी भी तरह का कोई भी कीटनाशी का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. इसके अलावा इस पर किसी भी तरह के स्प्रे का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है. यह अमरूद खाने के लिए लोगों को जहर मुक्त मिलता है. ऐसे में इस अमरुद की बाजार में डिमांड ज्यादा रहती है. जहां मंडी में इसकी कीमत 100 से 150 तक मिल जाता है. अमरूद के शौकीन इसे खाना बेहद ही पसंद करते हैं.

उद्यान विभाग भी किसानों की करता है मदद

इस अमरूद की खेती बहुत आसान है. एक बार लगाने से यह लगभग 15 सालों से बेहतर फल दे रहा है. वहीं, इस खेती में किसी भी तरह का कोई कीट लगने का भी डर नहीं रहता है. इसके फल में कीड़े हो या कीट, कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि एक पौधे में 40 से 50 फल आसानी से निकल जाता है, लेकिन हर साल फल की संख्या बढ़ता जाता है.

वहीं, यह पौधा उच्च गुणवत्ता होने के कारण इसका फल भी स्वादिष्ट होता है. हालांकि उन्होंने कहा कि यह वैरायटी VNR छत्तीसगढ़ रायपुर की है. युवा किसान मनमोहन कहते हैं कि उनके पास 500 से अधिक पौधे खेत में लगे हैं और अमरूद के पौधे फलन दे रहे हैं. वहीं, एक अमरूद की साइज की अगर बात करें तो 500 ग्राम तक का इसका साइज होता है.

यूट्यूब पर वीडियो देखकर आया खेती का तरीका

वहीं, किसान ने कहा कि इस अमरूद का स्वाद बहुत अच्छा रहता है. इस अमरूद में बहुत कम संख्या में बीज पाये जाते हैं. जिस कारण यह अमरूद बड़े बुजुर्ग लोग भी आसानी से खाते हैं. किसान ने बताया कि अमरूद की खेती करने का आइडिया स्मार्टफोन में यूट्यूब पर देखकर उन्हें मिला था. इसके बाद उद्यान विभाग की मदद से उन्होंने अपने 3 एकड़ में खेत में इस अमरूद की वैरायटी को लगाया है. उन्होंने कहा कि एक एकड़ में लगभग 2 लाख तक खर्च आता है. इसके बाद 15 सालों तक किसान नोटों की बारिश कर सकते हैं. उन्होंने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस फसल की खेती से तगड़ी कमाई कर सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *