भिंड में शराब पार्टी के लिए गए युवक का मर्डर: शरीर पर चोट के निशान, पत्नी बोली- पैसा लेन-देन को लेकर विवाद, दोस्तों ने ही मारा – Bhind News


भिंड शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लश्कर रोड निवासी ऑल मोहम्मद कुरैशी (46) के रूप में हुई है, जो महिला एवं बाल विकास विभाग में क्लर्क (बाबू) के पद पर पदस्थ थे। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। सुबह गली में मिला शव जानकारी के मुताबिक रविवार रात कुछ दोस्त समीर उर्फ ऑल मोहम्मद कुरैशी को शराब पार्टी के लिए रानी के ताल रोड स्थित छोटू के मकान पर ले गए थे। मोहल्ला वासियों के अनुसार पार्टी के दौरान शराब कम पड़ गई। इसके बाद रात करीब 12 बजे मृतक अपने साथियों के साथ पास ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक के घर शराब लेने पहुंचा। इसी दौरान वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।
बताया जाता है कि मारपीट के बाद साथी मौके से भाग गए और समीर को वहीं छोड़ दिया। सोमवार सुबह गली में उसका शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका परिजनों का आरोप है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ और दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गया। पुलिस ने दो से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में टीआई ब्रजेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि शराब पार्टी में मारपीट हुई या नहीं, यह जांच का विषय है। मृतक के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। समीर की पत्नी का आरोप समीर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति का छोटू भारद्वाज से पूर्व में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि इसी विवाद के चलते पहले भी छोटू ने उनके पति को धोखा दिया था। पत्नी के अनुसार घटना वाली रात छोटू भारद्वाज उनके पति को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *