महाराष्ट्र के सुबोध विजय गाडगे ने साइकिल से देश के 28 राज्यों की यात्रा शुरू की है। ‘मिशन माउंट एवरेस्ट’ के तहत वह 9 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश के झाबुआ में हैं।
.
19 जून 2024 को लद्दाख से शुरू हुई इस यात्रा में सुबोध 452 दिनों में 40,192 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। उनका अभियान 2027 तक चलेगा। इस दौरान वह एक लाख किलोमीटर की यात्रा करेंगे। साथ ही एक पेड़ मां के नाम पर एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य भी रखा है।
यात्रा पर 3 लाख रुपए खर्च किए
सुबोध अपनी यात्रा में पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त जीवन का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने अब तक इस यात्रा में अपनी जेब से 3 लाख रुपए खर्च किए हैं। यात्रा के दौरान उन्हें डोनेशन भी मिलता है। कुछ अधिकारी और ग्रामीण ठहरने और भोजन की व्यवस्था में मदद करते हैं।
झाबुआ में किया पौधारोपण
झाबुआ में उन्होंने कॉलेज में 30 और गेल परिसर में 10 पौधों का रोपण किया। ये पौधे उन्हें पुलिस, आर्मी और जनता के सहयोग से मिलते हैं। अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले ने उन्हें अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। स्थानीय संगठनों ने पुष्पहार से स्वागत किया। रविवार को वह पिटोल होते हुए गुजरात में प्रवेश करेंगे।