बैतूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड से ‘रन फॉर यूनिटी’ निकाली गई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत क
.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उईके ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को जोड़कर भारत को एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने कहा-
हम सबके संगठित प्रयासों से 2047 तक भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है। यही प्रेरणा हमें सरदार पटेल के आदर्शों और एकता दिवस से मिलती है।


केंद्रीय मंत्री उईके ने मंच से संबोधित किया।
शहर के प्रमुख मार्गों से होकर दौड़े लोग
‘रन फॉर यूनिटी’ पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू होकर कारगिल चौक, जिला अस्पताल, कोठीबाजार पेट्रोल पंप, शिवाजी चौक होते हुए वापस ग्राउंड पर समाप्त हुई। दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, सुधाकर पवार, आनंद प्रजापति सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

सभी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।