युवक फंदे पर मिला, मौत: आगर मालवा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Agar Malwa News


आगर मालवा में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम इतवारिया में एक 20 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान गोपाल पिता प्रेम नारायण प्रजापत (20) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक को अचेत अवस्था में पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल आगर में शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक के फंदे पर झूलने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस घटना की सभी कोणों से जांच कर रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *