गड्ढों में भाजपा का झंडा लगाया: युवक कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- नपाध्यक्ष, विधायक, सांसद सब भाजपा के, जनता गड्ढों वाली सड़कों पर – Guna News

प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता।

शहर में जर्जर हो रहीं मुख्य सड़कों के गड्ढों से जनता को निजात दिलाने के उद्देश्य से युवक कांग्रेस ने गुरुवार को शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहे से लेकर बीजी रोड ओवर ब्रिज की सड़कों के गड्ढों में भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल और

.

इस प्रदर्शन का नेतृत्व युकां कार्यकर्ता दीपक यादव मानपुर और रोहित धाकड़ परसौदा ने किया। उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन की शुरुआत अम्बेडकर चौराहे से हुई। जहां युकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा का चुनाव चिन्ह और गुलाब के फूल रखकर यह बताने का प्रयास किया कि गुना में नगरपालिका अध्यक्ष से लेकर सांसद तक सभी प्रतिनिधि भाजपा के हैं, इसके बावजूद गुना शहर की जनता गड्ढों के बीचों-बीच सफर कर परेशानी का सामना कर रही है।

धरना-प्रदर्शन कर रहे युकां कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कांग्रेस के पार्षद और नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ और कांग्रेस के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने बदहाल हो चुकी सड़कों के लिए गुना नगरपालिका अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि वे 19 सितम्बर को होने वाले नगरपालिका के साधारण सम्मेलन में जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं कांग्रेस नेता हरिशंकर विजयवर्गीय ने शहर के बिगड़े हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार का स्तर कितना बढ़ गया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुना की नपा अध्यक्ष भ्रष्टाचार को लेकर पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध हो गई हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा कर दी है।

युवक कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन के जरिए नगरपालिका और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही गुना नगरपालिका क्षेत्र के लोगों को गड्ढे और मूलभूत समस्याओं से छुटकारा नहीं मिला तो गुना में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जवाबदेही गुना नगरपालिका और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की होगी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *