Last Updated:
इंडक्शन कुकटॉप का गलत इस्तेमाल आपकी डिवाइस को जल्दी खराब कर सकता है. जानें क्यों खाना बनने के बाद तुरंत मेन स्विच बंद करना नुकसानदायक है, कूलिंग फैन का क्या रोल होता है और सही तरीके से इंडक्शन यूज करने के आसान टिप्स, जिससे आप रिपेयर का खर्च बचा सकते हैं….
खाना बनाकर तुरंत स्विच ऑफ करते हैं? इंडक्शन हो सकता है खराब
भारत में इंडक्शन कुकटॉप की मांग तेजी से बढ़ रही है. बहुत से लोग इसे खरीद तो रहे हैं, लेकिन इसका सही इस्तेमाल कैसे करना है, ये नहीं जानते. खासकर जो लोग पहली बार इंडक्शन यूज कर रहे हैं, उनसे छोटी-सी गलती भी डिवाइस खराब कर सकती है.
इंडक्शन चलाने के लिए बिजली की जरूरत होती है. कई लोग खाना बनने के बाद बिजली बचाने के लिए सीधे मेन स्विच बंद कर देते हैं. अक्सर यह काम जल्दीबाजी में किया जाता है. लेकिन अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आप अनजाने में अपने इंडक्शन को नुकसान पहुंचा रहे हैं. आइए समझते हैं कैसे.
इंडक्शन बंद होने के बाद भी चलता है कूलिंग फैन
इंडक्शन कुकटॉप इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तकनीक पर काम करता है. जब ये चलता है, तो इसके अंदर की कॉइल और सर्किट काफी गर्म हो जाते हैं. जब आप पैनल से इसे बंद करते हैं, तो अंदर का फैन कुछ देर तक चलता रहता है. यह फैन अंदर की गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे इंडक्शन ठंडा होता है.
मेन स्विच तुरंत बंद करने से क्या होता है?
अगर आप सीधे मेन स्विच बंद कर देते हैं, तो कूलिंग फैन तुरंत रुक जाता है. इससे अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती. ऐसी स्थिति में सर्किट बोर्ड और सेंसर खराब हो सकते हैं. अगर यह आदत बार-बार दोहराई जाए, तो इंडक्शन का मदरबोर्ड भी जल सकता है, जिसे ठीक कराना काफी महंगा पड़ता है. इसलिए इंडक्शन का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है.
तो क्या करें? सही तरीका जानें
- खाना बनने के बाद सबसे पहले इंडक्शन के डिस्प्ले पर दिए गए ‘On/Off’ या ‘Power’ बटन को दबाकर इसे बंद करें.
- इसके बाद 1-2 मिनट तक फैन चलता रहेगा, जो अंदर की गर्मी बाहर निकालता है.
- फैन का आवाज पूरी तरह बंद होने दें.
- उसके बाद ही मेन स्विच बंद करें.
- ऐसा करने से आपका इंडक्शन जल्दी खराब नहीं होगा और रिपेयर का खर्च भी बच जाएगा.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
.