Last Updated:
Jasmine Gardening Tips: चमेली का पौधा गार्डनिंग के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यह कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है. गर्मियों में इस पौधे पर खूब सफेद और सुगंधित फूल आते हैं, जो पूरे घर के माहौल को महका देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इसे दिन में 4 से 6 घंटे धूप मिलनी चाहिए और जलजमाव से बचाना जरूरी है. नियमित सिंचाई और हल्की छंटाई से पौधा स्वस्थ रहता है और ज्यादा फूल देता है. चमेली के फूलों की मांग पूजा, गजरा, इत्र और अरोमा प्रोडक्ट्स में पूरे साल बनी रहती है.
गर्मी का मौसम आते ही लोग अपने घरों और गार्डन को हरा-भरा और खुशबूदार बनाने के लिए अलग-अलग पौधे लगाते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके गार्डन में गर्मियों के दौरान ढेर सारे फूल खिलें और चारों तरफ सुगंध फैले, तो चमेली का पौधा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. चमेली के छोटे-छोटे सफेद फूल न केवल देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि इनकी खुशबू भी पूरे वातावरण को महका देती है.
चमेली एक ऐसा पौधा है जिसे लगाने के बाद ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. यही वजह है कि गार्डनिंग के शौकीनों के बीच इसकी काफी लोकप्रियता है. घर के आंगन, बालकनी या छोटे से गार्डन में भी इसे आसानी से लगाया जा सकता है. खास बात यह है कि गर्मियों के मौसम में इस पौधे पर खूब फूल आते हैं और शाम होते-होते इसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती है. चमेली एक ऐसा पौधा है, जिसकी ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है.
बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, चमेली का पौधा धूप वाले स्थान पर अच्छी तरह बढ़ता है. इसे दिन में कम से कम 4 से 6 घंटे धूप मिलना जरूरी होता है. अगर इसे सही जगह पर लगाया जाए तो यह तेजी से बढ़ता है और कुछ ही समय में फूल देना शुरू कर देता है. मिट्टी की बात करें तो सामान्य बगीचे की मिट्टी में भी यह आसानी से उग जाता है. अगर समय-समय पर चमेली की देखभाल किया जाए तो बगिया हमेशा फूलों से भरा रहेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चमेली की खासियत यह भी है कि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. गर्मियों में सप्ताह में दो से तीन बार पानी देना काफी होता है. हालांकि ध्यान रखना जरूरी है कि पौधे में पानी जमा न हो, क्योंकि ज्यादा नमी से जड़ों को नुकसान हो सकता है. जिससे पौधे मर भी सकते हैं. इसलिए चमेली को जलजमाव वाली जगह पर नहीं लगाना चाहिए. समय-समय पर हल्की छंटाई करने से पौधा और घना हो जाता है और उस पर ज्यादा फूल भी आते हैं.
चमेली के फूलों का उपयोग कई तरह से किया जाता है और इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए चमेली के फूल खास तौर पर चढ़ाए जाते हैं, इसलिए धार्मिक स्थानों पर इनकी अच्छी खपत होती है. इसके अलावा महिलाएं बालों में लगाने के लिए इन फूलों से गजरा भी बनाती हैं, जिसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है. चमेली का उपयोग इत्र और सुगंधित तेल बनाने में भी किया जाता है. इसकी भीनी खुशबू के कारण परफ्यूम और अरोमा प्रोडक्ट्स में भी इन फूलों की काफी मांग रहती है.
गार्डनिंग से जुड़े लोगों के अनुसार, यदि आप अपने गार्डन को खूबसूरत और खुशबूदार बनाना चाहते हैं तो चमेली का पौधा लगाना एक अच्छा विकल्प है. यह पौधा ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और सालभर हरियाली बनाए रखता है. इसकी भीनी खुशबू आसपास के माहौल को भी सुगंधित बना देती है. खासकर गर्मियों के मौसम में जब कई पौधे मुरझाने लगते हैं, तब चमेली के सफेद और सुगंधित फूल गार्डन की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं. इसलिए घर के बगीचे, छत या बालकनी में भी इसे आसानी से लगाया जा सकता है.
अगर आप अपने घर की बगिया को खुशबूदार और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो चमेली का पौधा लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह पौधा ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और आसानी से बढ़ता है. इसके सफेद और सुगंधित फूल गार्डन की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं. चमेली की भीनी खुशबू आस-पास के वातावरण को भी ताजगी से भर देती है. यही कारण है कि कई लोग इसे घर के बगीचे, छत या बालकनी में लगाना पसंद करते हैं. सही देखभाल के साथ यह पौधा लंबे समय तक फूल देता रहता है.
.