Last Updated:
Fatty Liver Symptoms: जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो इसका असर सीधे हमारी त्वचा और चेहरे पर दिखने लगता है. फैटी लिवर बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम है, जिस पर ध्यान न देने पर जानलेवा बीमारी हो सकती है. ऐसे में चेहरे पर होने वाले कुछ बदलाव जैसे पीलापन, सूजन, मुंहासे या त्वचा की रंगत बदलना लिवर से जुड़ी समस्याओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए.
लाल ‘स्पाइडर’ नसें- चेहरे पर जाल जैसी लाल नसें, जिन्हें स्पाइडर एंजियोमा कहा जाता है, गंभीर लिवर रोग का संकेत हो सकती हैं. ऐसा हार्मोन असंतुलन के कारण त्वचा में खून का प्रवाह बढ़ने के कारण होता है.

बड़े मुंहासे-अचानक होने वाले मुंहासे, खासकर जबड़े, गाल और माथे पर, फैटी लिवर से जुड़े हो सकते हैं. ऐसा तब होता है जब लिवर हार्मोन संतुलन और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में असफल रहता है, जिससे ऑयल ग्लैंड ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं.

चेहरे और आंखों के नीचे सूजन-अगर सुबह उठते ही चेहरा फूला हुआ लगे और आंखों के नीचे सूजन बनी रहे, तो यह लिवर में फैट जमा होने का संकेत हो सकता है. ऐसे में लिवर जरूरी प्रोटीन कम बनाने लगता है, जिससे शरीर में तरल पदार्थ जमा होकर चेहरे पर सूजन पैदा करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

त्वचा का रूखापन-लिवर की बीमारी में विटामिन A और E का अवशोषण कम हो जाता है. इससे त्वचा बेजान, रूखी और खुजली वाली हो सकती है. कुछ मामलों में चेहरे पर धब्बे या भूरा रंग भी दिख सकता है.

पीलिया-लिवर की परेशानी का सबसे जाना-पहचाना लक्षण त्वचा और आंखों का पीला पड़ना है.जब लिवर बिलीरुबिन नाम के अपशिष्ट को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता, तो यह खून में बढ़ जाता है. इसका असर आंखों की सफेदी और चेहरे की त्वचा पर पीलेपन के रूप में दिखता है.