चमक उठेगा चेहरा, नहीं खर्च होगा पैसा, पूर्णिया के आयुर्वेदाचार्य ने बताया घर पर तैयार होने वाला फॉर्मूला

Last Updated:

पूर्णिया के जिला औषधालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉ नंदकुमार मंडल ने कहते हैं कि सभी की चाहत होती है कि उनका चेहरा चांद सा चमके, चेहरे पर ग्लो रहे. इसके लिए लोग काफी पैसा खर्च करते हैं. कई बार ये चीजें अपना प्रभाव दिखाने की जगह दुष्प्रभाव दिखाने लगती हैं. हम आपको ऐसा घरेलू और प्राकृतिक उपाय….

ख़बरें फटाफट

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: अक्सर लोगों की चाहत होती है कि उनका चेहरा खूबसूरत दिखे और स्किन ग्लो करे. इसके लिए लोग तरह-तरह के महंगे कॉस्मेटिक क्रीम और कई दवाइयों का भी खूब प्रयोग करते हैं. इससे उन्हें तुरंत तो चेहरे में बदलाव दिखता है लेकिन, यह चमक टिकाऊ और रियल नहीं होती है. कई बार तो ये क्रीम और दवाएं प्रभावी भी नहीं होती हैं बल्कि इनके दुष्प्रभाव जरूर दिखते हैं. जानकारी की कमी और सही इस्तेमाल न पता होने से कई बार लोग क्रीम और दवाओं के चक्कर में इधर-उधर भटकते रहते हैं जबकि, चेहरे पर चमक और निखार लाने के लिए घर पर ही बहुत अच्छा और प्रभावी पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इससे आपके चेहरे पर नेचुरल चमक आएगी और किसी क्रीम या दवा के साइड इफेक्ट का भी डर नहीं रहेगा.

पूर्णिया के जिला औषधालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉ नंदकुमार मंडल ने कहते हैं कि सभी की चाहत होती है कि उनका चेहरा चांद सा चमके, चेहरे पर ग्लो रहे. इसके लिए लोग काफी पैसा खर्च करते हैं. कई बार ये चीजें अपना प्रभाव दिखाने की जगह दुष्प्रभाव दिखाने लगती हैं. हम आपको घरेलू और प्राकृतिक उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपका चेहरा भी चांद सा चमकेगा. इसके बाद आपके यार-दोस्त, पड़ोसी भी आपसे चमकते चेहरे का सीक्रेट पूछेंगे.

उन्होंने बताया कि इसके लिए सबसे पहले आपको सही खान पान और पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना होगा. यह बहुत जरूरी है. चेहरे की असली चमक तभी आती है जब पेट साफ हो और बॉडी हाइड्रेटेड हो. इसके साथ ही आप एक पेस्ट बनाकर चेहरे को साफ करने के लिए उसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको 25 ग्राम कॉफी पाउडर, 25 ग्राम शहद, 25 ग्राम मुल्तानी मिट्टी और 25 ग्राम गुलाबजल लेकर इन सभी चीजों को मिलाकर इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगा दें. इसे कम से कम आधा घंटा या अधिक देर तक लगा रहने दें. इसके बाद इसे अच्छी तरह गुलाबजल, कच्चा दूध या साफ पानी से धो लें. इससे आपके चेहरा पर ग्लो दिखने लगेगा. इसे नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे भी हल्के होने लगेंगे.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *