चेहरे पर फेशियल जैसा आ जाएगा निखार, डॉक्टर ने बताया गजब का देसी नुस्खा, सिर्फ 5 रुपये होंगे खर्च !

Last Updated:

Natural Milk Facial at Home: फेमस आयुर्वेदाचार्य सुभाष गोयल ने बताया कि स्किन पर निखार पाने के लिए 50 ml दूध काफी है. कच्चे दूध में रुई भिगोकर पूरे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट पर उसे पानी से धो लें. इसके बाद दूध में डुबोए कॉटन से चेहरा अच्छी तरह पोंछ दें. इससे चेहरे की पूरी गंदगी साफ हो जाएगी और गजब का निखार आ जाएगा.

ख़बरें फटाफट

जरा से कच्चे दूध से आप अपना चेहरा चमका सकते हैं.

Milk Benefits for Skin Health: चेहरे पर निखार पाने के लिए लोग कई ब्रांड्स के स्किन केयर प्रोडक्ट यूज करते हैं. अब स्किन पर निखार लाने के लिए कई तरह के स्किन ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं, जिनका बड़ी संख्या में लोग फायदा उठा रहे हैं. स्किन को चमकाने के लिए पुराने समय में घरेलू चीजों का इस्तेमाल होता था, जो आज भी कारगर है. अगर आप अपने चेहरे पर गजब का निखार लाना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी भी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. घर में रखा सिर्फ 50 ml दूध ले लीजिए और उससे अपना चेहरा चमका लीजिए. एक पॉडकास्ट में आयुर्वेदाचार्य सुभाष गोयल ने दूध से चेहरे पर निखार लाने का गजब का देसी नुस्खा बताया है. इसे हर कोई आसानी से फॉलो कर सकता है और महज कुछ रुपये में गजब का रिलज्ट मिल सकता है.

आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि चेहरे को क्लीन और ग्लोइंग बनाने के लिए सबसे पहले आपको सिर्फ आधा कटोरी दूध की जरूरत है. आप कच्चा दूध लेकर उसमें रुई यानी कॉटन डुबो लें और उससे पूरे चेहरे को अच्छी तरह लगाकर छोड़ दें. 10-15 मिनट बाद साफ पानी से अपना चेहरा धो लें और उससे तौलिया से पोंछ लें. इसके बाद रुई को दूध में डुबोकर चेहरे को अच्छी तरह साफ करना शुरू करें. जब तक आपके चेहरे से गंदगी निकलती रहे, तब तक दूध में डुबोकर रुई इस्तेमाल करते रहें. कुछ देर बाद आपके चेहरे से कालापन निकलना बंद हो जाएगा और चेहरा बिल्कुल चमकदार बन जाएगा. यह घरेलू नुस्खा देसी लोगों के लिए बेहद कारगर हो सकता है और इसमें खर्च भी न के बराबर है. इस उपाय को सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं.

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप चाहते हैं कि चेहरे पर झुर्रियां और ड्राइनेस कम हो, तो दूध के साथ थोड़ा शहद या एलोवेरा जेल मिलाकर फेस पैक बनाना बेहद फायदेमंद है. शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन इन्फेक्शन से बचाते हैं, जबकि एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देता है. यह मिश्रण स्किन टोन को भी संतुलित रखता है और चेहरा तुरंत फ्रेश दिखता है. दूध का यह आसान और सस्ता उपाय न केवल आपकी त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है, बल्कि इससे चेहरे को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है. हालांकि अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई बीमारी है, तब इस नुस्खे को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. कई बार घरेलू नुस्खों से भी स्किन प्रॉब्लम्स ट्रिगर हो जाती हैं. इसलिए सावधानी बरतना भी जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कई रिसर्च में भी पता चला है कि दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन की डेड सेल्स को धीरे-धीरे हटाकर चेहरे को नरम और साफ बनाता है. यह नेचुरल स्क्रब का काम करता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. दूध लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करना जरूरी है, ताकि यह पूरी तरह से त्वचा में अवशोषित हो सके और गंदगी बाहर आ जाए. इस तरीके से न सिर्फ त्वचा साफ होती है, बल्कि इसमें प्राकृतिक नमी भी बनी रहती है. सर्दियों में यह स्किन ड्राइनेस से राहत पाने का भी एक आसान उपाय है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

चेहरे पर फेशियल जैसा आ जाएगा निखार, डॉक्टर ने बताया सिर्फ 5 रुपये का नुस्खा !

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *