Last Updated:
Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे पर दाने (मुंहासे) और रंग बदलने (टैनिंग/पिगमेंटेशन) की समस्या आम बात है. ऐसे में भागपुर की ब्यूटीशियन मुस्कान कुमारी के अनुसार, शहद, हल्दी और संतरे के छिलके का फेस पैक इस समस्या का बेहतरीन घरेलू समाधान हो सकता है. उन्होंने बताया कि शहद त्वचा को नमी देता है और बैक्टीरिया से बचाता है. जबकि हल्दी सूजन कम करती है तथा दाग-धब्बे हल्के कर देती है, जिससे चेहरा गर्मी में भी चमकदार बना रहता है.
गर्मी में चेहरे पर तरह-तरह के दाने निकल आते हैं और धूप से रंग भी काला पड़ जाता है. लोग महंगी क्रीमों का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खे भी चेहरे को साफ-सुथरा और चमकदार बना सकते हैं. ये प्राकृतिक उपाय दाने खत्म करने के साथ त्वचा को नमी और चमक प्रदान करते हैं. बिना साइड इफेक्ट के चेहरा स्वस्थ रखने के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाएं. ( एआई फोटो )
अगर चेहरे पर छोटे-छोटे पिंपल्स निकल आते हैं और आंखों के नीचे कालापन हो जाता है तो महंगी क्रीमों पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही 3 आसान सामग्री को मिलाकर एक प्रभावी पैक तैयार कर सकते हैं. यह प्राकृतिक मिश्रण पिंपल्स को जड़ से कम करने के साथ आंखों के नीचे का कालापन भी दूर करता है. जहां नियमित उपयोग से त्वचा साफ, चमकदार और स्वस्थ दिखने लगती है. वह भी बिना किसी साइड इफेक्ट के चेहरे पर निखार आ जाता है. ( एआई फोटो )
इस फेस पैक को बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजों की जरूरत पड़ती है. शहद, हल्दी और संतरे के छिलके का चूर्ण. इन तीनों को सही अनुपात में मिलाकर आसानी से घर पर ही बेस्ट फेस पैक तैयार किया जा सकता है. यह प्राकृतिक पैक बिना किसी महंगी क्रीम के चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. साथ ही पिंपल्स कम करता है और त्वचा को साफ-सुथरा बनाता है. ( एआई फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
शहद चेहरे को ठंडक प्रदान करता है और त्वचा को नरम बनाता है. वहीं, हल्दी के साथ मिलकर यह गंदगी और बैक्टीरिया को जड़ से साफ करता है. इसके अलावा संतरे का छिलका और हल्दी का कॉम्बिनेशन चेहरे पर पड़े छोटे-छोटे गड्ढों को भरने में मदद करता है. इन तीनों के मिश्रण से त्वचा स्वस्थ होती है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आ जाता है. जहां नियमित उपयोग से चेहरा साफ, चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त दिखता है. ( एआई फोटो )
भागलपुर की ब्यूटीशियन मुस्कान कुमारी बताती हैं कि इस फेस पैक को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाने से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और बीच-बीच में उंगलियों से हल्की मसाज करते रहें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा सॉफ्ट व चमकदार बनती है. यह पूरी तरह प्राकृतिक है, इसलिए चेहरे पर कोई नुकसान नहीं होता है. नियमित उपयोग से चेहरा स्वस्थ और निखरा दिखता है. ( एआई फोटो )
.