दो रंग का है आपका भी चेहरा, ठोड़ी और माथे पर स्किन है ज्यादा डार्क? ट्राई करें ये फैस पैक

Last Updated:

Multani Mitti And Honey Pack: चेहरे की किसी खास जगह की स्किन डार्क है या हाथ-पैर, घुटने बहुत काले हो गए हैं तो मुल्तानी मिट्टी और शहद का ये पैक लगाएं. इससे कुछ दिनों में ही फर्क दिखेगा और स्किन डिसकलरेशन, यानी दो रंग की त्वचा से छुटकारा मिल जाएगा.

ख़बरें फटाफट

रांची. झारखंड की राजधानी रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता बताती हैं कि अगर आपके घर में मुल्तानी मिट्टी और शहद है, तो इसका इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर कर सकते हैं. चेहरे पर कहीं-कहीं अगर बहुत ज्यादा काले धब्बे हैं या फिर शरीर में कहीं भी, जैसे घुटनों में या हाथों में काफी ज्यादा डार्कनेस है, तो बस उस प्रभावित जगह पर शहद और मुल्तानी मिट्टी का हर दिन प्रयोग कर सकते हैं.

“हमारे पास एक कस्टमर आई थीं”
कविता बताती हैं कि आपको दो महीने में ही एकदम चमत्कारिक रिजल्ट देखने को मिलेगा. हमारे पास एक कस्टमर आई थीं, जिनके लिप्स के आसपास और चिन काफी डार्क थी. मतलब सोचिए कि एकदम काला था और पूरी स्किन साफ थी. तो यह देखने में बड़ा ही अजीब लगता था कि चेहरे का एक हिस्सा एकदम काला और बाकी हिस्सा गोरा.

इस वजह से काम करती है मुल्तानी मिट्टी
तब हमने ये उपाय किया. हमने कहा कि आप शहद और मुल्तानी मिट्टी दोनों मिलाकर बस उस प्रभावित जगह पर हर दिन सुबह 5 मिनट नहाने से पहले लगा लें. उन्होंने करीब 3 महीने तक लगातार यह किया और आज आप देखेंगे तो चेहरे के रंग के साथ उनकी चिन का रंग भी एकदम सामान्य हो चुक है. दरअसल, मुल्तानी मिट्टी में फास्फोरस अधिक मात्रा में होता है. यह आपके चेहरे की जो काली परत है, उसे हल्का करने का काम करता है.

शहद चेहरे को मुलायम बनाकर मॉइश्चराइज करता है
उन्होंने बताया कि हम मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद इसलिए मिलाने को कहते हैं क्योंकि मुल्तानी मिट्टी कई बार चेहरे को ड्राई कर देती है. यह स्किन से सारी नमी को सोख लेती है. इसीलिए जब आप इसमें शहद मिलाते हैं, तो इसमें नमी बनी रहती है. ऐसे में मुल्तानी मिट्टी अपना काम भी करती है और आपके चेहरे की नमी भी बनी रहती है. ऐसे में ड्राई स्किन वाले लोग भी इसे आसानी से लगा सकते हैं.

दो चीजों से तैयार होता है यह मैजिकल पैक
अगर आप दो-तीन महीने लगातार करने में सक्षम हैं, तो आप देखेंगे कि जिद्दी से जिद्दी दाग, जो किसी पार्लर में नहीं निकला, वह इस तरीके से निकल सकता है. आपको एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी है और उसमें एक चम्मच शहद डाल देना है. बस यही पेस्ट है, इसमें तीसरा कुछ भी नहीं डालना है.

पैच टेस्ट जरूर कर लें
एक बात का ध्यान रखना है कि पेस्ट बनाने के बाद कान के पीछे एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर एलर्जी नहीं होती है, तो ही अपने शरीर या चेहरे के किसी भी हिस्से में लगाएं. अगर एलर्जी होती है, तो इसे हटा दें और चेहरे पर अप्लाई ना करें. यह एक समान्य सावधानी है जो किसी को भी कोई भी पैक लगाने से पहले जरूर करनी चाहिए. हर प्रोडक्ट के व्यक्ति की स्किन पर अलग-अलग असर होता है, इसलिए सेफ चलना जरूरी है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *