Last Updated:
Hidden Factors That Affect Heart Health: दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सिर्फ अच्छी डाइट और एक्सरसाइज ही जरूरी नहीं है. कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार रोज की कुछ गलत आदतें भी दिल के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं.
रोज 7-8 घंटे की नींद न लेने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है.आपको जानकर हैरानी होगी कि मुंह की सफाई में लापरवाही करने से भी हार्ट हेल्थ बिगड़ सकती है. अगर आप सालों से डेंटिस्ट के पास नहीं गए हैं और मुंह की सफाई को हल्के में लेते हैं, तो यह भी आपके दिल के लिए खतरा बन सकती है. मसूड़ों की बीमारी से बैक्टीरिया खून में पहुंचते हैं और शरीर में सूजन बढ़ा देते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. इससे बचने के लिए रोज ब्रश करें, फ्लॉस करें और समय-समय पर डेंटिस्ट से मिलें. इसके अलावा अनहेल्दी खानपान से शरीरी में पोषण की कमी हो जाती है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. कोशिश करें कि घर पर बना पौष्टिक खाना खाएं.
दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रवि प्रकाश ने Indian Express को बताया कि नींद और तनाव दिल की सेहत के दो सबसे अनदेखे, लेकिन जरूरी पहलू हैं. पर्याप्त नींद, स्क्रीन टाइम कम करना, मेडिटेशन या ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसी चीजें चीजें दिल की सेहत को सुधारने में बेहद असरदार हो सकती हैं. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट ही काफी नहीं है. हमें यह भी देखना होगा कि क्या हम साफ हवा में सांस ले रहे हैं, मुंह की सफाई रख रहे हैं और गट हेल्थ को सपोर्ट कर रहे हैं या नहीं. ऐसे छोटे बदलाव दिल की बड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें