ग्वालियर में युवक को बोलेरो सवारों ने मारी गोली: ऑटो चालक के ब्रेक लगाने पर टकराई बोलेरो; विवाद के बाद किया हमला – Gwalior News

अस्पताल में घायल रघुनंदन का इलाज करते डॉक्टर।

ग्वालियर में सोमवार रात एक ऑटो चालक को बोलेरो सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली ऑटो चालक के पैर में लगी है, पुलिस ने घायल को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पता लगा है कि ऑटो चालक आगे जा रहा था। नंगा नाला इलाके में उसने अचानक ब्रेक लगा दिए,

.

इसी बात पर बोलेरो सवारों ने ऑटो चालक से झगड़ा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बोलेरो सवार एक युवक ने ऑटो चालक को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर भाग गए। घटना सोमवार रात नंगा नाला पुरानी छावनी की है। पुलिस बोलेरो सवारों की तलाश कर रही है।

स्ट्रेचर पर पड़ा घायल ऑटो चालक

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के नंगा नाला के पास एक ऑटो और एक बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसको लेकर दोनों ही चालकों में बहस होने लगी। जब बहस बढ़ने लगी तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। तभी बोलेरो गाड़ी में सवार युवकों ने ऑटो चालक पर गोलियां चला दी।

एक गोली ऑटो चालक के पैर में लगी। आरोपी ऑटो चालक को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गए। इस बात की सूचना जब पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए हजीरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन वहां से बेहतर इलाज के लिए घायल को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। ऑटो चालक की पहचान बहोडापुर हरिहर नगर निवासी रघुनंदन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल ऑटो चालक की शिकायत पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बोलेरो सवारों की तलाश में सर्चिंग घटना के बाद से पुलिस ने बोलेरो सवारों की तलाश में मुरैना बॉर्डर पर सर्चिंग की है, लेकिन बोलेरो सवार पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। वह हाईवे के अलावा अन्य रास्तों से निकलकर फरार हो गए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि हमलावर कौन थे?।

सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया

QuoteImage

ऑटो चालक को बोलेरो सवार ने गोली मारी है, जो उसके पैर में लगी है। विवाद अचानक ब्रेक लगाने से हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

QuoteImage

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *