टीकमगढ़ के नजरबाग मैदान में चल रहे यूनिटी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक युवक जर्जर स्कूल की छत से गिरकर घायल हो गया। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में युवक के पैर में फ्रैक्चर आया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना टीकमगढ़ को
.
घायल युवक की पहचान शहर के बदान मोहल्ला निवासी पप्पू खान के बेटे रिहान के रूप में हुई है। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि हादसे में रिहान के पैर में फ्रैक्चर आया है।
यह घटना नजरबाग खेल मैदान के बगल में स्थित गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में हुई। राजशाही दौर में बनी यह इमारत काफी जर्जर हो चुकी है। लगभग चार साल पहले स्कूल भवन को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसके बाद से यह बिल्डिंग पूरी तरह से खाली पड़ी है।
बताया गया है कि शुक्रवार रात फाइनल मैच देखने के लिए कुछ लोग इस जर्जर बिल्डिंग की छत पर चढ़ गए थे। अंधेरा होने के कारण छत की खराब स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाया और रिहान नीचे गिर गया। टूर्नामेंट कमेटी पर भी आरोप है कि उन्होंने लोगों को जर्जर छत पर चढ़ने से नहीं रोका, जिसके कारण यह हादसा हुआ।