धार सड़क हादसे के 10 दिन बाद युवक की मौत: फोटोग्राफी के काम से जा रहा था बदनावर; अहमदाबाद में चल रहा था इलाज – Dhar News


धार जिले के राजगढ़ स्थित संजय कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक अमित प्रजापत की सड़क हादसे के करीब 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 27 फरवरी को बदनावर के पास हुए हादसे के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद ले जाया गया था, जहां सोमवार को उसकी मृत्यु के बाद माही नदी मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, गंगाराम प्रजापत का 25 वर्षीय बेटा अमित फोटोग्राफी का काम करता था। 27 फरवरी को वह इसी काम के सिलसिले में अपनी बाइक से बदनावर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदनावर के ग्राम लिलिखेड़ी में खरड़िया फाटे के पास उसकी बाइक एक चार पहिया वाहन से टकरा गई। इस हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। रतलाम और फिर अहमदाबाद ले गए हादसे के तुरंत बाद घायल अमित को तत्काल सिविल हॉस्पिटल बदनावर ले जाया गया। हालांकि, शरीर में अंदरूनी चोटें होने के कारण परिजन उसे पहले रतलाम ले गए। रतलाम में भी हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर उपचार के लिए अमित को अहमदाबाद ले जाया गया। वहां करीब 10 दिन तक चले उपचार के दौरान ही अमित की मृत्यु हो गई। माही नदी मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार सोमवार को माही नदी मुक्तिधाम पर युवक अमित प्रजापत का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और उसे विदाई दी। मृतक अमित के मामा अशोक प्रजापत ने बताया कि अमित का परिवार साधारण है और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। अमित अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *