इंदौर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान: मोबाइल में मिले मंगेतर के मिस्ड कॉल, लव मैरिज करने वाला था; पुलिस जांच में जुटी – Indore News


इंदौर के खजराना इलाके में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। खजराना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अक्षय पुत्र रामनाथ निवासी श्रीराम नगर के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने पंचनामा कार्रवाई कर मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि मोबाइल में मंगेतर के कई मिस्ड कॉल मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। एक साल से इंदौर में रह रहा था अक्षय परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले अक्षय अपने भाई अमित के पास रहने इंदौर आया था। उसके माता-पिता मूल रूप से टिमरनी (हरदा) के रहने वाले हैं। अक्षय कांच का काम करता था और कुछ महीने पहले ही उसकी एक युवती से सगाई हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध भी थे।
हादसे में घायल छात्र की मौत
बाणगंगा इलाके में एक बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि विनोद(19)पुत्र बाटला निवासी कसरावद खरगोन दो माह पहले बाणगंगा इलाके में सड़क हादसे का शिकार हो गया था। उसे उपचार के लिए अरविदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विनोद के पिता किसान हैं। वहीं परिवार में दो भाई हैं। विनोद बाणगंगा इलाके की फैक्ट्री में काम करता था। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *