बुधनी में गैस लीकेज से घर में आग, युवक झुलसा: एसडीओपी बोले- नया सिलेंडर हो रहा था लीक, लाइटर जलाते ही धमाका – Sehore News

बुधनी में गैस लीकेज से घर में आग

सीहोर के बुधनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक घर में गैस लीकेज के कारण आग लग गई। यह घटना ओवरब्रिज के पास स्थित एक मकान में हुई, जहां एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव द

.

ओवरब्रिज के पास मकान में हुआ हादसा

घटना बुधनी के ओवरब्रिज के पास स्थित एक मकान की है। बताया गया कि मकान में राजू नामक युवक अकेला रहता है। शुक्रवार सुबह अचानक उसके घर से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।

धमाके के बाद स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

धमाके की आवाज सुनते ही पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लिया। बुधनी के एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि राजू ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसने हाल ही में नया गैस सिलेंडर चूल्हे से जोड़ा था। सिलेंडर से अत्यधिक गैस का रिसाव हो रहा था, जिससे उसका छोटा कमरा गैस से भर गया।

धमाके में गंभीर रूप से झुलसा युवक

लाइटर जलाते ही पूरे कमरे में फैली आग

एसडीओपी के अनुसार, जब राजू ने लाइटर से गैस जलाने की कोशिश की, तो अचानक पूरे कमरे में आग फैल गई। आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे युवक को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और राजू के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस लीकेज को ही आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर बदलते समय सावधानी बरतें और किसी भी तरह की गैस गंध महसूस होने पर तुरंत बिजली या आग जलाने से बचें।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *