दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर युवक पर झारे से हमला: होटल संचालक ने सिर पर किया वार; गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती – Damoh News


दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर रविवार रात करीब 9 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक होटल संचालक ने युवक के सिर पर लोहे के झारे से हमला कर दिया। घायल युवक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पोहा दुकान पर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, पथरिया फाटक निवासी विजय अहिरवार, जो जीआरपी थाने में मजदूर के रूप में कार्यरत हैं, स्टेशन स्थित एक पोहा दुकान पर पहुंचे थे। वहां किसी बात को लेकर उनका दुकान संचालक छोटू शुक्ला से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि छोटू शुक्ला और उसके कर्मचारियों ने मिलकर विजय पर हमला कर दिया। इस दौरान दुकान में इस्तेमाल होने वाले लोहे के भारी झारे से विजय के सिर पर वार किया गया। राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल हमले के बाद विजय सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे राहगीर मोहित रैकवार ने मानवता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, विजय के सिर में गहरा घाव होने के कारण काफी खून बह चुका है। अत्यधिक नशे में होने के कारण घायल युवक फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *