देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों और समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर भारी नाराजगी जताई और आरोपी युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सैफी नाम के युवक पर आरोप है कि उसने एक हिंदू युवती को अपने प्रभाव में लेकर शादी के लिए राजी कर लिया था। दोनों घर से भागने की योजना बना रहे थे। मामले की गंभीरता तब और सामने आई जब युवती के पास से मंगलसूत्र और मांग भरने वाला सिंदूर भी बरामद किया गया। जिम जाता था आरोपी, पुलिस कर रही करीबियों से पूछताछ
फिलहाल मुख्य आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि आरोपी शहर के ही एक जिम में आता-जाता था। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और उससे जुड़े कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि उसका सुराग लग सके। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अजय तोमर और अन्य लोगों ने औद्योगिक थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शहर में युवतियों को साजिश के तहत निशाना बनाकर बहलाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की सघन जांच की जा रही है और तथ्यों के सामने आने के बाद उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। .