जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की हो जाएगी छुट्टी, मान लीजिए पूर्णिया के डाइटीशियन की सलाह

Last Updated:

आजकल जैसे-जैसे लोगों के काम का तौर तरीका और रहन-सहन बदला है उसी तरह से कई तरह की बीमारियां भी लोगों को घेर रही हैं. ऐसी ही एक समस्या जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की बढ़ रही है. इसके इलाज के लिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने लाइफस्टाइल और डाइट में थोड़े बदलाव की जरूरत है.

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं. सेहत के लिए जरूरी चीजों का सेवन नहीं कर पाते हैं. इससे लोगों को सेहत से जुड़ी तमाम तरह की दिक्कतें होती हैं. ऐसी ही एक दिक्कत जोड़ों में दर्द और आर्थराइटिस की है. यह दिक्कत बढ़ती ही जा रही है. लोग दर्द से राहत पाने के लिए दवाई का सहारा लेने लगते हैं. दवाई से कुछ देर के लिए दर्द से तो राहत मिल जाती है लेकिन, यह समस्या का स्थायी इलाज नहीं है. बल्कि दवाओं के साइड इफेक्ट अलग पड़ते हैं. पूर्णिया की डाइटिशियन रिजवाना आजमी जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस को ठीक करने के लिए दवाई खाने नहीं बल्कि लोगों को दिनचर्या सुधारने को कहती हैं. डाइटिशियन रिजवाना आजमी का कहना है कि डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर और लाइफस्टाइल को ठीक कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

रिजवाना ने कहा कि आजकल लोग दवाइयां पर अधिक आश्रित हो रहे हैं. छोटी-छोटी समस्या पर तुरंत दवाई का प्रयोग करते हैं जो कि गलत है. इससे कई नुकसान भी होते हैं. उन्होंने कहा कि अपने रहन-सहन में बदलाव कर और डाइट का ध्यान रखकर स्वस्थ रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि जोड़ों के दर्द और ऑर्थराइटिस को ठीक करने के लिए पहले तो अपनी आदतों में बदलाव करना होगा. इसके बाद सही डाइट लेना होगा.

इसके लिए सबसे पहले अपने नियमित आदत में बदलाव कर सही समय पर सोना और जगना शुरू कर दें. सुबह मॉर्निंग वॉक करें और पोषक तत्वों से भरा डाइट लें. उन्होंने बताया कि जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस के लिए अलसी का सेवन बहुत लाभदायक होता है. इसके सेवन का भी उन्होंने तरीका बताया है. उन्होंने कहा कि आप एक चम्मच अलसी के बीज या पाउडर को रोज गर्म पानी के साथ इस्तेमाल कीजिए. इसके साथ ही एक चुटकी हल्दी को दूध में मिलाकर रोज उसका सेवन करें. फिश ऑयल भी बहुत उपयोगी होता है. यह ज्वाइंट पेन, घुटनों के दर्द और ऑर्थराइटिस में लाभदायक माना जाता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homelifestyle

जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की होगी छुट्टी, मान लीजिए डाइटीशियन की ये सलाह

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *