दरभंगा : नाक पर के छोटे-छोटे कील और दाना होना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान होते हैं. यह समस्या न केवल हमारे आत्मविश्वास को कम करती है. बल्कि यह हमारे चेहरे को भी खराब और भद्दा सा भी लगता है, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नाक पर के छोटे-छोटे कील और दाने को ठीक करने के लिए कई घरेलू उपाय हैं, जिसकी मदद से हम इसे ठीक कर सकते हैं. आइये जानते हैं दरभंगा की घरेलू एक्सपर्ट निधी चौधरी से इसके बारे में.
नाक पर के छोटे-छोटे कील और दाने ठीक करने का ट्रिक
1.शहद और नींबू: सबसे पहले आप एक प्लेट में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस डालकर उसे अच्छे से पेस्ट बना लें. फिर अपनी नाक पर लगाकर उसे आधा घंटा के लिए छोड़ दें. फिर हाथों से नाक का मसाज करते हुए पानी से धो लें.
2 . तेल और हल्दी: सबसे पहले आप एक प्लेट में एक चम्मच सरसों का तेल या नारियल का तेल लें. फिर उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाकर उसे अच्छे से मिक्स करके उसे भी अपने नाक पर लगाकर आधा घंटा के लिए छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से मसाज करते हुए धो लें.
3.गुलाब जल और चंदन: एक प्लेट में एक चम्मच गुलाब जल और उसमें आधा चम्मच चंदन को डालकर उसे अच्छे से मिक्स करके अपने नाक पर लगाकर उसे भी आधे घंटे के लिए छोड़ दें . फिर गुनगुने पानी से अच्छे से नाक को साफ कर लें.
नाक पर के छोटे-छोटे कील और दाने को रोकने का टिप्स
1- अपने आहार में फल, सब्जियां, और साबुत अनाज शामिल करें.
2 – नियमित रूप से व्यायाम करें.
3 – तनाव को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें.
4 – अपने त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें.
वहीं, नाक पर के छोटे-छोटे कील और दाना होना एक आम समस्या है, लेकिन यह घरेलू उपायों और समाधान से ठीक किया जा सकता है. शहद और नींबू, तेल और हल्दी, और गुलाब जल और चंदन जैसे घरेलू उपाय नाक पर के छोटे-छोटे किल और दाने को ठीक करने में मदद करते हैं . इसके अलावा आप अपने आहार में फल, सब्जियां, और साबुत अनाज शामिल करने, नियमित रूप से व्यायाम करने, और तनाव को कम करने से भी नाक पर के छोटे-छोटे कील और दाने को रोका जा सकता है.
.