बस कुछ मिनटों में मिल जाएगी कांच जैसी चमक, डॉ. मोहिनी ने बताए सीक्रेट्स

Last Updated:

आज के दौर में हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखना चाहता है, और खासकर युवाओं में कोरियन ग्लास स्किन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, बाज़ार में उपलब्ध महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स से साइड इफेक्ट्स का खतरा रहता है. अलीगढ़ की आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मोहिनी ने कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताए हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी नुकसान के प्राकृतिक और स्वस्थ चमक पा सकते हैं.

आज के दौर में हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखना चाहता है, और खासकर युवाओं में कोरियन ग्लास स्किन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, बाज़ार में उपलब्ध महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स से साइड इफेक्ट्स का खतरा भी रहता है. अलीगढ़ की आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मोहिनी ने कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताए हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी नुकसान के प्राकृतिक और स्वस्थ चमक पा सकते हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

डॉ. मोहिनी के अनुसार, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है ऑयली, ड्राई या सेंसिटिव. इसलिए किसी एक उपाय को सब पर लागू नहीं किया जा सकता. ऑयली स्किन वाले लोगों के चेहरे पर अक्सर अतिरिक्त तेल और चमक रहती है, और उन्हें एक्ने की समस्या अधिक होती है. ऐसे लोगों के लिए बाज़ार में मिलने वाले सैलिसिलिक एसिड वाले फेस वॉश महंगे होते हैं और ज्यादा इस्तेमाल करने पर त्वचा को रूखा भी बना सकते हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

आयुर्वेदिक डॉ. मोहिनी के अनुसार, ऑयली स्किन वालों के लिए घर में मौजूद बेसन एक बेहतरीन विकल्प है. बेसन में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर फेस वॉश की तरह इस्तेमाल करें. अगर नींबू आपकी त्वचा को सूट करता हो, तो कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं. इस मिश्रण को चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक लगाकर रखें और फिर हल्के हाथों से मालिश करते हुए धो लें. यह नुस्खा तेल का संतुलन बनाए रखता है और मुहांसों से राहत दिलाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

शादियों या खास मौकों पर तुरंत ग्लोइंग स्किन पाने के लिए डॉ. मोहिनी ने एक आसान उपाय सुझाया है. इसके लिए मूंग दाल को रात भर भिगोकर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. सूखने के बाद थोड़ा पानी लगाकर सर्कुलर मोशन में हल्की मालिश करें और धो लें. यह उपाय तुरंत चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है और त्वचा को टाइट भी महसूस कराता है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

एलोवेरा ड्राई स्किन वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. डॉ. मोहिनी बताती हैं कि एलोवेरा की पत्ती काटने के बाद उसे कुछ देर खड़ा छोड़ दें ताकि उसका पीला, चिपचिपा रस पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद पारदर्शी पल्प निकालकर इसे चेहरे पर नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह लगाएं. यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और रूखेपन को खत्म कर उसे सॉफ्ट बनाता है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

डॉ. मोहिनी का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण मंत्र यह है कि सुंदरता का असली रहस्य महंगे प्रोडक्ट्स में नहीं है. असली निखार आपको सही दिनचर्या, पौष्टिक आहार और इन जैसे सरल प्राकृतिक नुस्खों के नियमित उपयोग से ही मिलेगा. स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए ज़रूरी है कि इन आयुर्वेदिक उपायों को रोज़ाना की ज़िंदगी का हिस्सा बनाया जाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बस कुछ मिनटों में मिल जाएगी कांच जैसी चमक, डॉ. मोहिनी ने बताए सीक्रेट्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *