Last Updated:
Winter Gardening Tips: अक्सर सर्दियों में बाहर मे लगे पौधे सही नहीं पनपते. इसलिए लोग घर के अंदर ऐसे पौधे लगाना चाहते हैं जो कम धूप में भी बड़े हो. प्लांट एक्सपर्ट आशुतोष कुमार बताते है और सर्दी सीजन के लिए यह पांच फलदार ऐसे पौधे जो सर्दियों में बहुत अच्छे ग्रोथ करते हैं. जिस कारण घर को हरा भरा सुंदर और खुशबूदार बनाये रखने मे मदद मिलता है.
नींबू का पौधा सर्दियों में भी घर के अंदर आसानी से बढ़ जाता है. इसकी खुशबूदार पत्तियां घर को ताजगी देती है. यह पौधा कम धूप में भी आसानी से बढ़ता रहता है और फलन भी देता बशर्ते सही देखभाल से सालो भर भरपूर फलन भी देता है. इसे किसी भी मौसम में आसानी से रखा जा सकता हैं.

स्ट्रॉबेरी का पौधा छोटा होता है. घर के अंदर गमले में बहुत जल्दी से बढ़ता है. वही इसकी लाल मीठी स्ट्रॉबेरी देखने में भी सुंदर लगती है. खाने मे बहुत स्वादिष्ट लगता हैं. जबकि इसके पौधे को ज्यादा पानी या तेज धूप की भी जरूरत नहीं होती. इस पौधे को भी आसानी से गमले में कही भी लगाया जा सकता है. बहुत कम समय इसका शानदार फलन भी होता है. वही प्लांट एक्सपर्ट आशुतोष बताते है कि ठंड सीजन में स्ट्रॉबेरी का बेहतर फलन भी होता है.

अंजीर का पौधा गमले में भी बहुत अच्छे से चलता है. वही सर्दी सीजन में भी इसकी पत्तियां हरी भरी रहती है. वही अगर इसे खिड़की के पास रखा जाय जहां हल्की रोशनी मिलती रहे तो यह फूल और फल दोनों देता रहेगा. वही इस पौधे को भी आसानी से एक बड़ा गमला मे लगा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

संतरा के पौधे यह छोटा मीठा संतरा देने वाला पौधा घर के अंदर बहुत सुंदर लगता है. वही इसका पौधा कम देखभाल में भी बढ़ जाता है. ठंड में भी इसकी हरी पत्तियां ताजी बनी रहती है. वही इसकी खुशबू से मच्छर से लेकर कई किट पतंगों का आना बंद हो जाता है. इस पौधे को आसानी से गमला मे भी लगा सकते हैं.

अनानास का पौधा देखने में बहुत आकर्षक होता है. वही इसकी लंबी पत्तियां घर को सुंदर और लुक देती है. इसे हल्की धूप या खिड़की की रोशनी मिल जाय तो यह सर्दियों में भी बढ़ता रहता है. वही अनानास पौधे मे जब फलता है तो देखने में और भी मनमोहक लगता है. वही अनानास के पौधे को आसानी से गमला मे लगा सकते हो.
.