दाल तड़का और मखनी भूल जाएंगे, जब ट्राई करेंगे यह चटपटी आलू की दाल

Last Updated:

How To Make Aloo Ki Dal at home :आलू की दाल सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इसका टेक्सचर और स्वाद बिल्कुल पारंपरिक गाढ़ी दाल जैसा ही होता है. यह डिश उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में काफी लोकप्रिय है और इसे चावल या गरमा-गरम रोटी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यह डिश उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में काफी लोकप्रिय है.

Aloo Ki Dal Recipe: भारतीय घरों में ‘दाल-चावल’ को सबसे सुकून देने वाला भोजन (Comfort Food) माना जाता है. अरहर, मूंग, मसूर और उड़द जैसी कई दालें हैं जो हमारे किचन का हिस्सा हैं. दाल तड़का से लेकर दाल मखनी तक, हर दाल का अपना एक अलग स्वाद होता है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी ‘दाल’ के बारे में सुना है जिसे बनाने में किसी भी तरह के अनाज या दलहन (Lentils) का इस्तेमाल नहीं होता?

जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘आलू की दाल’ की. यह एक ऐसी अनोखी और पारंपरिक रेसिपी है जो उन दिनों के लिए बेस्ट है जब घर में दाल खत्म हो गई हो या आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हों. इंस्टाग्राम पेज @cookwithshivangi_ द्वारा साझा की गई यह रेसिपी इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. आइए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *