Why cockroaches keep coming back: किचन में कई बार कॉकरोच अपना डेरा ऐसे जमाते हैं कि लाख उपाय करने के बाद भी ये मरते नहीं हैं. अधिकतर लोग कॉकरोच के आतंक से परेशान रहते हैं. कई तरह के उपाय लोग करते हैं, ताकि ये हमेशा के लिए घर से भाग जाएं,लेकिन ये दोबारा लौट आते हैं. आखिर क्यों कॉकरोच घरेलू नुस्खे आजमाने, पेट्स कंट्रोल बुलाने के बाद भी दोबारा से पनपने लगते हैं? इन्हें कंट्रोल करना इतना मुश्किल क्यों है? जानिए इसकी वजह और कॉकरोच भगाने के कुछ उपाय…
बार-बार कॉकरोच आने के कारण
आपके किचन और घर के दूसरे कमरे तक कॉकरोच पहुंच चुका है. आपने कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर उनका सफाया तो कर दिया, लेकिन दस दिनों बाद दोबारा छोटे-छोटे तिलचट्टे नजर आने लगे. क्या आपने कभी सोचा है कि ये तिलचट्टे इतने जिद्दी क्यों होते हैं कि आसानी से कंट्रोल नहीं हो पाते? इसके पीछे कई कारण हैं.
–टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, तिलचट्टे कोई आम या सामान्य कीट नहीं होते हैं. ये अत्यधिक अनुकूलनीय होते हैं और इन्हें आसानी से खत्म करना, पूरी तरह से इनका नामोनिशान मिटाना काफी मुश्किल होता है.
– तिलचट्टे का विकास बहुत तेजी से होता है. इनकी संख्या दोगुनी गति से बढ़ती है. एक सिंगल कॉकरोच कुछ सप्ताह में ही सौ तिलचट्टोंको जन्म दे सकता है. सिर्फ नजर आने वाले तिलचट्टों का मारना काफी नहीं, इनके अंडे भी छिपे होते हैं और बाद में ये डेवलप होते हैं.
-ये तिलचट्टे स्वभाव से रात में भटकने वाले हैं यानी रात्रिचर जीवनशैली पसंद करते हैं. घर में जब शांति हो जाती है, लाइट बंद होते ही ये तिलचट्टे अपने बिलों से बाहर आते हैं. दिन में ये दरारों, नालों, बर्तन के पीछे, अलमारी आदि में जा छिपते हैं. दिन के समय इन्हें ढूंढ निकालना बहुत मुश्किल काम होता है.
-कॉकरोच को जिंदा रहने के लिए बहुत अधिक भोजन-पानी की जरूरत नहीं होती है. एक बेहद ही छोटा सा क्रम्ब का टुकड़ा या गीला जगह भी काफी है उनके विकास के लिए. ऐसे में तिलचट्टों को पूरी तरह से हटाना कई बार काफी मुश्किल काम होता है.
कॉकरोच का 1 स्थायी इलाज
आपने कई तरह के घरेलू नुस्खे ट्राई करके देख लिए, फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ. कुछ दिनों के लिए ये गायब हो जाते हैं, लेकिन दोबारा धीरे-धीरे ये बढ़ जाते हैं. यदि आपके किचन से लेकर टॉयलेट, बेडरूम आदि में भी तिलचट्टे दिखने लगे हैं तो घरेलू नुस्खों से काम नहीं चलेगा. आप तुरंत पेस्ट कंट्रोल बुलाकर इनका पर्मानेंट इलाज करें वरना ये आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं.
.