इस फल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, आपको भी जानकर होगी हैरानी, जिम जाने वाले तो जरूर पढें

Last Updated:

मरूद को अक्सर हम एक आम-सा फल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि यह एक शक्तिशाली पोषण पैक है, खासकर प्रोटीन के मामले में. अगर आप फिट, एक्टिव और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो अमरूद को अपनी रोज़ाना की डाइट का हिस्सा बनाना बिल्कुल न भूलें. आइए जानते हैं इसके फायदे…

ख़बरें फटाफट

अगर आपसे पूछा जाए कि किस फल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है, तो शायद आप सेब, केला या आम का नाम लें. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन सभी फलों को पीछे छोड़ते हुए एक ऐसा फल है जिसमें प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, वो है अमरूद (Guava). जिम जाने वाले हों या फिटनेस को लेकर सजग लोग, अमरूद को अपनी डाइट में शामिल करके प्रोटीन की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं. कई लोग इस बात से अनजान हैं कि अमरूद को दुनिया के सबसे प्रोटीन-रिच फलों में गिना जाता है. आइए जानें कि इसमें कितना प्रोटीन होता है, क्यों यह इतना फायदेमंद है और इसे खाने का सही तरीका क्या है.

अमरूद में लगभग 2.6 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है, जो किसी भी सामान्य फल की तुलना में सबसे अधिक है. जहां सेब में लगभग 0.3 ग्राम और केले में लगभग 1.1 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं अमरूद इन दोनों से कई गुना आगे है. इसलिए इसे “हाई-प्रोटीन फ्रूट” कहा जाता है. यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से बेहतर विकल्प है जो शाकाहारी हैं और अपने रोज़ाना प्रोटीन इंटेक को बढ़ाना चाहते हैं.

जिम जाने वालों के लिए क्यों है बेस्ट?
जिम या वर्कआउट करने वालों के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है क्योंकि यह मसल रिकवरी, मसल बिल्डिंग और बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद करता है. अमरूद में न केवल अच्छा-खासा प्रोटीन होता है, बल्कि फाइबर, विटामिन C, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. अमरूद में मौजूद प्रोटीन और विटामिन C मिलकर मसल रिपेयर में मदद करते हैं. एक्सरसाइज के बाद जो सूजन या दर्द महसूस होता है, अमरूद के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण उससे राहत दिलाते हैं. बता दें कि, जो लोग वजन कम कर रहे हैं, उनके लिए अमरूद परफेक्ट स्नैक है. पेट भरा रहता है लेकिन कैलोरी बहुत कम मिलती है.

क्यों है इतना पौष्टिक?
अमरूद को सुपरफूड इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, बल्कि कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. एक अमरूद में एक संतरे से भी ज्यादा विटामिन C होता है, जो इम्युनिटी मजबूत करता है. यह पेट साफ रखने और पाचन दुरुस्त रखने में मदद करता है. ये फल त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं, उम्र बढ़ने के बाद भी आप अपने स्किन से यंग लगते हैं. इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होने का मतलब है कि ये मसल्स और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं.

कैसे खरीदें बढ़ियां अमरूद?
हालांकि अमरूद वैसे तो किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन इसे सुबह नाश्ते में या वर्कआउट के बाद शामिल करना सबसे फायदेमंद है. इससे फाइबर और न्यूट्रिएंट्स अच्छी तरह से अवशोषित होते हैं. अमरूद की स्मूदी प्रोटीन और फाइबर का डबल डोज़ देती है. आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं. इसमें नींबू, चाट मसाला और अनार मिलाकर खाएं, इससे टेस्ट भी बढ़ेगा और पोषण भी. जिन लोगों को IBS या बहुत ज्यादा गैस बनती है, उन्हें अमरूद सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर काफी अधिक होता है.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इस फल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, आपको भी जानकर होगी हैरानी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *