Last Updated:
Delhi Rohini Marwari Chai: चाय के शौकीन यूं तो कहीं न कहीं अपने लिए चाय का अड्डा खोज ही लेते हैं. ऑफिस का तनाव हो या फिर कैसी भी टेंशन चाय की एक चुस्की एक दम तरोताजा कर देती है. दिल्ली में ऐसा ही एक चाय का अड्डा है. जो युवाओं काी पसंदीदा बनी हुई है. इसका नाम मारवाड़ी चाय है. इस दुकान के खुलने से पहले ही यहां पर भीड़ लग जाती है
मारवाड़ी चाय दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 6 में है. यहां पर पहुंचते ही आपको राजस्थानी वाइब याद आएगी. आपको लगेगा कि जैसे आप राजस्थान में आ गए हैं. यहां पर पूरी तरह से मारवाड़ी लुक दिया गया है, जिस वजह से यह जगह हर किसी की पसंदीदा हो गई है.
मारवाड़ी चाय की खासियत यह है कि यहां पर आपको सबसे ज्यादा युवा नजर आएगा. युवाओं के लिए यह जगह उनकी पसंदीदा है. करियर की टेंशन हो या भविष्य की योजना, युवा यहीं पर बैठकर बनाते हैं. यहां की चाय सस्ती भी है, जिस वजह से युवाओं के लिए यह जगह पॉकेट फ्रेंडली भी है.
इस चाय की खासियत यह है कि यहां पर आपको एक नहीं, बल्कि तमाम फ्लेवर मिलेंगे. कुल्हड़ चाय से लेकर आपको कप चाय, इलायची, अदरक और कोल्ड कॉफी से लेकर हॉट कॉफी तक सब कुछ मिलेगा. यहां की चाय का स्वाद इतना अनोखा और लाजवाब है कि अगर आप एक बार पी लेंगे तो फिर बार-बार आपको यहां की चाय पीने का मन करेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां पर चाय के अलावा आपको पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राई से लेकर काफी कुछ खाने के आइटम भी मिलेंगे. जो चाय के स्वाद को और भी ज्यादा लाजवाब बना देते हैं. यही वजह है कि युवा यहां पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने आता है और तो और कम बजट वाले लोग भी यहां पर चाय पीने के साथ-साथ चाइनीस फूड का स्वाद लेने आते हैं. आपको बता दें कि यहां पर सब कुछ खाना-पीना बेहद सस्ता है. यानी 100 रुपए में आप आराम से चाय भी पी सकते हैं और अपने मनपसंद चाइनीस फूड आइटम का स्वाद भी ले सकते हैं.
यहां पर आपको चाय के अलावा कुल्हड़ लस्सी और तमाम फ्लेवर शेक के मिल जाएंगे. जैसे मैंगो शेक, बनाना शेक और तो और तमाम तरह के जूस के आइटम भी यहां पर उपलब्ध होते हैं. यही वजह है कि यह जगह लोगों की पसंदीदा बनती जा रही है. क्योंकि एक छत के नीचे उनको सब कुछ खाने पीने के लिए मिल जाता है और यह जगह सस्ती होने की वजह से भी लोग पसंद करते हैं.
.