Last Updated:
Morning Walk Before or After Toilet: सुबह उठकर वॉक करना बेहद फायदेमंद होता है. अगर आप कब्ज से जूझ रहे हैं, तो सुबह उठकर पानी पिएं और फिर वॉक करें. इसके बाद ही टॉयलेट जाएं. अगर आप ठीक हैं, तो फ्रेश होने के बाद ह…और पढ़ें
मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह उठते ही शरीर में कई तरह की बायोलॉजिकल प्रोसेस एक्टिव हो जाती हैं. रात भर की नींद के बाद शरीर को पूरी तरह से फ्रेश होने की जरूरत होती है. जब आप टॉयलेट जाते हैं, तो आपके शरीर का सिस्टम पूरी तरह से एक्टिव हो जाता है. इस दौरान पेट साफ होता है और आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं. इस प्रक्रिया से शरीर हल्का महसूस करता है और इसके बाद वॉक करना ज्यादा प्रभावी हो सकता है. अगर आप वॉक करने से पहले टॉयलेट जाते हैं, तो आपके पेट और आंतों पर दबाव नहीं बनता और आपकी एनर्जी का उपयोग सही तरीके से होता है.
डॉक्टर्स की मानें तो जिन लोगों को पेट साफ न होने की समस्या रहती है, वे सुबह उठकर एक गिलास पानी पिएं और फिर वॉक करने जाएं. मॉर्निंग वॉक करने के बाद ही वे टॉयलेट जाएं. इससे उनका पेट आसानी से साफ हो जाएगा और गट हेल्थ बेहतर हो जाएगी. जिन लोगों को सुबह उठकर फ्रेश होने में कोई दिक्कत नहीं होती है, वे टॉयलेट जाने के बाद वॉक करने जा सकते हैं. इससे उन्हें हल्का महसूस होगा और वॉक करने में कोई समस्या नहीं होगी. कुल मिलाकर वॉक करने का समय आपको अपनी हेल्थ कंडीशन के अनुसार तय करना होगा. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें