Last Updated:
गलत फाउंडेशन में पैराबेन, फॉर्मल्डिहाइड, फ्थेलेट्स, सिंथेटिक फ्रेगरेंस और सिलिकॉन स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. नेचुरल इंग्रेडिएंट और पैच टेस्ट जरूरी है.
चेहरे के लिए नुकसानदायक है ऐसा फाउंडेशन. सबसे पहले तो आपके फाउंडेशन में पैराबेन न हो. पैराबेन को कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में प्रिजर्वेटिव के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि उनका शेल्फ लाइफ बढ़ सके. लेकिन यह स्किन के नैचुरल ऑयल्स को खत्म कर सकता है, जिससे स्किन ड्राई और रूखी हो जाती है. लंबे समय तक पैराबेन वाले फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से हार्मोनल इम्बैलेंस और एलर्जी की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा फॉर्मल्डिहाइड एक प्रिज़र्वेटिव है जो कई फाउंडेशन में छुपे रूप में पाया जाता है. यह स्किन पर जलन, लालिमा और खुजली पैदा कर सकता है. इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन की नैचुरल हाइड्रेशन कम हो जाती है, जिससे समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं.
सही फाउंडेशन चुनने के टिप्स
फाउंडेशन लेते समय उसकी इंग्रेडिएंट लिस्ट को ध्यान से पढ़ें और नेचुरल या ऑर्गेनिक इंग्रेडिएंट वाले प्रोडक्ट को ही चुनें. मिनरल-बेस्ड, पैराबेन-फ्री और केमिकल-फ्री फाउंडेशन का इस्तेमाल करें. इसके अलावा फाउंडेशन खरीदने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि आपको पता चले कि वह आपकी स्किन के लिए सुरक्षित है या नहीं.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें
.