Last Updated:
Face Beauty Tips: नो मेकअप लुक आजकल युवाओं और महिलाओं के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस मेकअप स्टाइल का उद्देश्य चेहरे को बदलना नहीं, बल्कि उसकी नेचुरल खूबसूरती को उभारना होता है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार हल्का फाउंडेशन, सॉफ्ट ब्लश, क्रीम आईशैडो और न्यूड लिप कलर से फ्रेश लुक पाया जा सकता है. टू-इन-वन प्रोडक्ट्स, हल्की आइब्रो और सही जगह हाइलाइटर लगाने से चेहरा ज्यादा चमकदार और हेल्दी दिखाई देता है. कम प्रोडक्ट्स के साथ किया गया यह मेकअप पूरे दिन आरामदायक और नेचुरल फील देता है.
आजकल ब्यूटी की दुनिया में एक नया ट्रेंड तेजी से फेमस हो रहा है, जिसे नो मेकअप लुक कहा जाता है. इसका मतलब है ऐसा मेकअप जो चेहरे को बदलने की बजाय उसकी नेचुरल खूबसूरती को और बेहतर तरीके से दिखाए. इस लुक में बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि हल्के और कम मेकअप से चेहरा फ्रेश, साफ और नेचुरल दिखाया जाता है. खास बात यह है कि इस तरह के मेकअप में स्किन का असली टेक्सचर भी दिखाई देता है, जिससे चेहरा ज्यादा रियल और खूबसूरत लगता है.
ब्यूटी एक्सपर्ट प्रिया सांखला के अनुसार आजकल लोग ऐसे मेकअप को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो बिल्कुल नैचुरल और हल्का लगे. अब भारी मेकअप की जगह सॉफ्ट और फ्रेश लुक का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इसमें कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चेहरे की प्राकृतिक खूबसूरती को उभारा जाता है. हल्का फाउंडेशन, सॉफ्ट ब्लश और न्यूड या हल्के रंग की लिपस्टिक से भी आकर्षक लुक पाया जा सकता है. सही तरीके से किया गया हल्का मेकअप चेहरे को ताजगी देता है और पूरे दिन आरामदायक महसूस कराता है. आइए जानते हैं कम प्रोडक्ट्स में खूबसूरत और फ्रेश लुक पाने के आसान टिप्स.
ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, नो मेकअप लुक पाने के लिए सबसे जरूरी है कि चेहरे पर बहुत ज्यादा भारी फाउंडेशन न लगाया जाए. जब चेहरे पर मोटी परत वाला फाउंडेशन लगाया जाता है तो चेहरा फ्लैट और बनावटी लगने लगता है. इसलिए हल्का और स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लगाना बेहतर होता है. इससे चेहरा साफ भी दिखता है और स्किन का नेचुरल टेक्सचर भी नजर आता है. कुछ एक्सपर्ट्स तो अंडर आई कंसीलर भी बहुत कम इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि हल्के डार्क सर्कल भी चेहरे को नेचुरल और रियल लुक देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नो मेकअप लुक में आंखों का मेकअप बहुत हल्का रखा जाता है. ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार आंखों के आसपास जो नेचुरल शैडो बनते हैं, उन्हें हल्का सा उभारना चाहिए. इसके लिए क्रीम बेस्ड आईशैडो, हल्का ब्राउन या मौव शेड इस्तेमाल किया जा सकता है. चाहें तो ब्राउन आई पेंसिल से हल्की लाइन बनाकर उसे थोड़ा स्मज भी कर सकते हैं. इससे आंखें सुंदर भी दिखती हैं और मेकअप ज्यादा भारी भी नहीं लगता.
नो मेकअप लुक में ब्लश बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह चेहरे पर ताजगी और हल्की गुलाबी चमक लाता है. अगर आपके पास ब्लश नहीं है तो आप अपनी लिपस्टिक को ही ब्लश की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. थोड़ी सी लिपस्टिक उंगली पर लेकर गालों पर हल्के-हल्के टैप करें. इसे नाक के ऊपर या कभी-कभी आइब्रो के ऊपर भी हल्का लगा सकते हैं. इससे चेहरा वैसा ही गुलाबी और ताजा लगता है जैसे ठंडी हवा में घूमकर आने के बाद चेहरे पर चमक आ जाती है.
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, नो मेकअप लुक पाने के लिए टू-इन-वन प्रोडक्ट्स काफी उपयोगी माने जाते हैं. इसका मतलब है कि एक ही प्रोडक्ट को चेहरे के अलग-अलग हिस्सों पर इस्तेमाल किया जाए. उदाहरण के तौर पर एक ही टिंट या कलर को होंठों और गालों दोनों पर लगाया जा सकता है. इससे मेकअप कम लगता है और चेहरा ज्यादा फ्रेश व नैचुरल दिखाई देता है. ऐसे लुक के लिए हल्का रेड, पीच या सॉफ्ट पिंक टोन सबसे बेहतर माने जाते हैं. ये रंग चेहरे पर ताजगी लाते हैं और पूरे लुक को सॉफ्ट व आकर्षक बनाते हैं.
कई लोग मेकअप करते समय अपनी आइब्रो को बहुत गहरा भर देते हैं, जिससे चेहरा जरूरत से ज्यादा मेकअप वाला दिखाई देने लगता है. लेकिन नो मेकअप लुक में ऐसा नहीं किया जाता. इस स्टाइल में आइब्रो को नेचुरल रखना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है. इसके लिए केवल हल्के ब्रो जेल से आइब्रो को सेट करना ही काफी होता है. इससे आइब्रो की शेप बनी रहती है और वे सजी-संवरी भी लगती हैं. साथ ही चेहरा ज्यादा सॉफ्ट, फ्रेश और नेचुरल दिखाई देता है, जिससे पूरा लुक हल्का और आकर्षक बन जाता है.
अगर आप बिना भारी मेकअप के चेहरे पर नैचुरल ग्लो चाहती हैं, तो हाइलाइटर और ब्रॉन्जर का हल्का इस्तेमाल कर सकती हैं. ब्रॉन्जर को गालों और पलकों पर हल्के हाथ से लगाने से चेहरे को गर्माहट और हल्की डेफिनिशन मिलती है. वहीं हाइलाइटर उन जगहों पर लगाना चाहिए जहां रोशनी स्वाभाविक रूप से पड़ती है, जैसे चीकबोन्स, आइब्रो के नीचे और आंखों के अंदरूनी कोनों पर. इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश, चमकदार और हेल्दी दिखाई देता है. सही मात्रा में इनका इस्तेमाल करने से बिना भारी मेकअप के भी आकर्षक और ग्लोइंग लुक पाया जा सकता है.
.