फोन कैमरा के ये हिडन यूज आपने सोचे भी नहीं होंगे, फोटो लेने के अलावा कर सकता है कई काम

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अगर आप मोबाइल कैमरा से सिर्फ फोटो और वीडियोग्राफी करते हैं तो इसका पूरा यूज नहीं कर रहे हैं. यह फोन का एक अंडररेटेड टूल है, जो सिर्फ फोटो लेने और QR कोड स्कैन करने के ही काम नहीं आता है. फोन के सेंसर और प्रोसेसिंग पावर के चलते कैमरा ऐसे काम कर सकता है, जिसके बारे में अधिकतर यूजर्स सोचते ही नहीं हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप फोन कैमरा से क्या-क्या कर सकते हैं.

ऑब्जेक्ट की मेजरमेंट

आपका फोन कैमरा डिजिटल टेप मेजर की तरह काम करते हुए ऑब्जेक्ट की मेजरमेंट ले सकता है. आप अपने दोस्त की हाइट से लेकर खेल के मैदान की चौड़ाई मापने तक में इसका यूज कर सकते हैं. इसके लिए आपको मेजर ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी. यह कैमरा और फोन में लगे डेप्थ सेंसर की मदद से चीजों का आकार माप सकती है.

इंफ्रारेड लाइट डिटेक्शन

इंसानों की आंखे बहुत पावरफुल होती हैं, लेकिन ये सब कुछ नहीं देख पाती. दूसरी तरफ आपके फोन का कैमरा सब कुछ देख सकता है. इंफ्रारेड लाइट्स इंसानी आंखों को नजर नहीं आती, लेकिन फोन का कैमरा इसे आसानी से डिटेक्ट कर लेता है. टीवी रिमोट, सिक्योरिटी कैमरा और कई दूसरे होम स्मार्ट डिवाइसेस से इंफ्रारेड लाइट निकलती है. 

हार्ट रेट का लगा सकता है अंदाजा

फोन कैमरा आपकी हार्ट रेट का अंदाजा लगा सकता है. दरअसल, जब आप कैमरा लेंस पर अपनी उंगली रखते हैं तो आपकी स्किन के जरिए फ्लैश लाइट शाइन होती है. ऐसे में जब भी आपका दिल धकड़ेगा, उंगली में ब्लड फ्लो हल्का सा चेंज हो जाएगा. कैमरा इन शिफ्ट्स को डिटेक्ट कर हार्ट रेट का अंदाजा लगा सकता है. हालांकि, इसके लिए आपको ऐप्स डाउनलोड करनी पड़ेंगी. याद रहे कि यह मेडिकल इक्विपमेंट का रिप्लेसमेंट नहीं है.

डॉक्यूमेंट स्कैन और ट्रांसलेशन

फोन कैमरा का एक और यूज डॉक्यूमेंट स्कैन और ट्रांसलेशन का भी है. आप किसी भी पेपर पर कैमरा प्वाइंट कर कुछ ही सेकंड में इसका PDF वर्जन क्रिएट कर सकते हैं. इसी तरह अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं और कोई भाषा नहीं समझ पा रहे तो आपका फोन ट्रांसलेटर का भी काम करेगा.

ये भी पढ़ें-

जिसका डर था, वही हो गया! अब काम कराने के लिए इंसानों को हायर कर रही है AI

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *