सिर्फ रंग देखकर केला खरीदना पड़ सकता है भारी! इन आसान ट्रिक्स से पहचानें प्राकृतिक और मीठा

Sweet Natural Banana: फल हमारी रोज़ की डाइट का अहम हिस्सा होते हैं और इनमें केला सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल माना जाता है. सुबह नाश्ते में, वर्कआउट के बाद या फिर जल्दी एनर्जी पाने के लिए लोग अक्सर केला खाना पसंद करते हैं. इसमें मौजूद पोटैशियम, फाइबर और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं, लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले हर केले को पूरी तरह प्राकृतिक मान लेना सही नहीं है. कई बार फल जल्दी बेचने के लिए उन्हें केमिकल से पकाया जाता है, जिससे वे बाहर से तो पीले और आकर्षक दिखते हैं लेकिन अंदर से उतने फायदेमंद नहीं होते. कई लोग बिना ध्यान दिए सिर्फ रंग देखकर केले खरीद लेते हैं और बाद में पता चलता है कि उनका स्वाद उतना अच्छा नहीं है या उनमें वह प्राकृतिक मिठास नहीं है जिसकी उम्मीद थी.

यही वजह है कि केले खरीदते समय कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है, अगर आपको सही संकेतों की जानकारी हो तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि केला प्राकृतिक तरीके से पका है या उसे केमिकल से जल्दी पकाया गया है. खास बात यह है कि केले के डंठल का रंग, उसकी खुशबू और छिलके की बनावट देखकर भी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है.

1. डंठल का रंग देता है सबसे बड़ा संकेत
केले की पहचान करने का सबसे आसान तरीका उसका डंठल देखना है. प्राकृतिक तरीके से पके केले का डंठल हल्का पीला, भूरा या थोड़ा काला दिखाई देता है. इसका मतलब है कि केला पेड़ से उतरने के बाद धीरे-धीरे खुद पक चुका है. वहीं अगर केले का डंठल हरा दिखाई दे रहा है और बाकी हिस्सा पीला है, तो समझिए कि उसे जल्दी पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. ऐसे केले देखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन उनमें प्राकृतिक मिठास कम होती है.

2. रंग देखकर भी पहचान सकते हैं केला
कई लोग सोचते हैं कि जितना चमकदार पीला केला होगा, उतना अच्छा होगा, लेकिन असल में बहुत ज्यादा चटक पीला रंग कई बार कृत्रिम पकाव का संकेत हो सकता है. प्राकृतिक रूप से पका केला आम तौर पर गहरे पीले रंग का होता है और उसमें हल्के भूरे या काले धब्बे दिखाई देने लगते हैं. यह पूरी तरह सामान्य है और यही संकेत बताता है कि केला मीठा होने वाला है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. छूकर देखना भी जरूरी
केला खरीदते समय उसे हल्के से दबाकर जरूर देखना चाहिए. प्राकृतिक रूप से पका केला हल्का मुलायम होता है, अगर केला बहुत सख्त है तो वह अभी कच्चा हो सकता है. वहीं अगर बहुत ज्यादा नरम है तो वह जल्दी खराब हो सकता है. सही केला वह है जो दबाने पर थोड़ा मुलायम महसूस हो लेकिन बिल्कुल पिचकने वाला न हो.

4. खुशबू से भी चल जाता है पता
प्राकृतिक तरीके से पके केले में हल्की मीठी और ताजी खुशबू आती है. जब आप ऐसे केले को पास लाते हैं तो उसमें फल की नैचुरल महक महसूस होती है. वहीं केमिकल से पकाए गए केले में अक्सर यह खुशबू नहीं होती. कई बार उनमें हल्की अजीब या कृत्रिम गंध महसूस होती है, अगर केला देखने में अच्छा लगे लेकिन खुशबू न आए, तो थोड़ा सावधान रहना बेहतर होता है.

5. छिलके पर धब्बे होना अच्छा संकेत
कई लोग ऐसे केले नहीं खरीदते जिनके छिलके पर काले या भूरे धब्बे होते हैं, लेकिन असल में यही धब्बे बताते हैं कि केला अच्छी तरह पका हुआ है. इन्हें अक्सर शुगर स्पॉट्स कहा जाता है. जब केला पूरी तरह पक जाता है तो उसमें प्राकृतिक शुगर बढ़ जाती है और यही वजह है कि छिलके पर छोटे-छोटे धब्बे दिखाई देने लगते हैं. ऐसे केले आम तौर पर ज्यादा मीठे होते हैं.

6. बहुत परफेक्ट दिखने वाले केले से सावधान
अगर सारे केले एक जैसे चमकदार पीले दिख रहे हों और उन पर कोई दाग-धब्बा न हो, तो थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. कई बार ऐसा लुक केमिकल से पकाए गए फलों में देखा जाता है. प्राकृतिक फल अक्सर थोड़े अलग-अलग आकार और रंग के होते हैं, इसलिए हल्का फर्क दिखना बिल्कुल सामान्य है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *